IPL 2022 के बदले फॉर्मेट से कैसा पड़ेगा असर, किस आधार पर हुआ है ग्रुप का बंटवारा

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर और अमीर टी20 क्रिकेट लीग के शेड्यूल का इंतजार कर रहे फैन्स के लिये शुक्रवार को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष ने अच्छी खबर दी और साफ किया कि इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज 26 मार्च से किया जायेगा। इस दौरान लीग में 10 टीमों के बीच 74 मुकाबले खेले जायेंगे जिसका फाइनल मैच 29 मई को खेला जायेगा। बीसीसीआई ने यह फैसला गुरुवार को हुई आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद लिया है, जिसमें यह फैसला लिया गया कि प्लेऑफ और फाइनल को छोड़कर पूरा टूर्नामेंट महाराष्ट्र में ही खेला जायेगा।

IPL 2022

इससे पहले गुरुवार को मैचों के आयोजन स्थल को लेकर जानकारी सामने आयी थी कि लीग के 20 मैचों का आयोजन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किया जायेगा, तो वहीं पर नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भी 20 ही मैच खेले जायेंगे। वहीं पुणे के एमसीए और बर्बान स्टेडियम में 15-15 मैच खेले जायेंगे। लीग स्टेज के दौरान सभी टीमों को हर मैदान पर 4-4 मैच खेलने होंगे। मैचों की मेजबानी स्थल के बाद अब गवर्निंग काउंसिल ने 10 टीमों के साथ खेले जाने वाले टूर्नामेंट के प्रारूप का भी खुलासा किया है, जिसने लीग के चेहरे को ही बदल दिया है।

और पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बोले- मोटा होने के बावजूद पंत से बेहतर है यह पाक खिलाड़ी, लगाता है लंबे शॉट

जानें किस आधार पर हुआ ग्रुप का बंटवारा

जानें किस आधार पर हुआ ग्रुप का बंटवारा

आईपीएल 2022 में जिस फॉर्मेट के तहत टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा वह अब से पहले कभी भी इस्तेमाल नहीं किया गया था। आईपीएल के इतिहास में पहले भी 10 टीमों के साथ लीग का आयोजन किया गया था पर तब भी यह प्रारूप नहीं अपनाया गया था। आईपीएल 2022 के लिये बीसीसीआई ने खिताब जीतने और फाइनल में पहुंचने के आधार पर दो ग्रुप का निर्माण किया है। जिसके तहत उसने मुंबई (5 खिताब, 6 फाइनल), चेन्नई (4 खिताब, 9 फाइनल), कोलकाता (2 खिताब, 3 फाइनल), हैदराबाद (1 खिताब, 2 फाइनल), राजस्थान ( 1 खिताब, 1 फाइनल), बेंगलुरू (3 फाइनल), दिल्ली (एक फाइनल), पंजाब (एक फाइनल), लखनऊ और गुजरात की टीमों को दो ग्रुप में बांटा। इसके तहत ऑड नंबर वाली टीम को एक ग्रुप में और इवेन नंबर वाली टीम को दूसरे ग्रुप में रखा गया है।

दो ग्रुप में बांटी गई हैं टीमें, ऐसे खेले जायेंगे मैच

दो ग्रुप में बांटी गई हैं टीमें, ऐसे खेले जायेंगे मैच

आईपीएल के 15वें सीजन के लिये दो ग्रुप बनाये गये हैं, जिसके ग्रुप ए में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइटराइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम को रखा गया है तो वहीं पर ग्रुप बी में चेन्नई सुुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, पंजाब सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस को रखा गया है। नये प्रारूप के तहत ग्रुप में शामिल सभी टीमों को एक दूसरे के खिलाफ 2-2 मैच खेलने हैं, जबकी दूसरे ग्रुप की एक टीम से 2 और बाकी 4 टीमों से 1-1 मैच खेलने हैं। यहां पर दूसरे ग्रुप की टीम का चयन उनके खिताब जीतने और फाइनल में पहुंचने की संख्या के आधार पर किया गया है।

जानें कैसे तय होगा किस टीम से खेलने हैं 2-2 मुकाबले

जानें कैसे तय होगा किस टीम से खेलने हैं 2-2 मुकाबले

नये प्रारूप के अनुसार जिस ग्रुप में जिस टीम के पास जो रैंकिंग दी गई है, दूसरे ग्रुप से भी उसी रैंकिंग वाली टीम के खिलाफ उसे दो मैच खेलने हैं। उदाहरण के लिये चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को अपने ग्रुप में शामिल सभी टीमों के अलावा दूसरे ग्रुप में शामिल मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2 मैच खेलने हैं। वहीं पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ दो मैच खेलने हैं। इसी तरह से आरसीबी की टीम को राजस्थान, दिल्ली की टीम को पंजाब और गुजरात की टीम को लखनऊ के साथ दो मैच खेलने हैं। इसके तहत सभी टीमों को लीग स्टेज में 14-14 मैच खेलने हैं।

ग्रुप के आधार पर नहीं होगा अंकतालिका का निर्माण

ग्रुप के आधार पर नहीं होगा अंकतालिका का निर्माण

गौरतलब है कि दो ग्रुप होने का मतलब यह नहीं है कि अंकतालिका का बंटवारा हो जायेगा और प्लेऑफ में पहुंचने के लिये दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीमों का चयन किया जायेगा। सभी टीमों को 14 मैच खेलने हैं, इसी वजह से एक ही अंकतालिका रखी जायेगी, जिसमें टॉप 4 में रहने वाली टीम को प्लेऑफ के लिये क्वालिफाई माना जायेगा। आईपीएल 2022 के लिये भी एक एलिमिनेटर, दो प्लेऑफ और एक फाइनल का ही प्रारूप रखा गया है, जिसमें जीत हासिल करने वाली टीम को खिताब मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+