IND vs SL 1st Test : रविंद्र जडेजा ने गेंदबाजी में किया कमाल, श्रीलंका को भारत ने दिया फॉलोऑन

jadeja

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले टेस्ट में रविंद्र जडेजा की शानदार गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका को फॉलोऑन दे दिया है। श्रीलंका की टीम पहली पारी में महज 174 रनों पर सिमट गई। जडेजा के आगे मेहमान टीम पूरी तरह से पस्त होती थी। जडेजा ने 13 ओवर में 41 रन देकर 5 विकेट लिए। वहीं जसप्रीत बुमराह और आर अश्विन ने दो-दो विकेट चटकाए। मोहम्मद शमी ने एक विकेट हासिल किया। भारत ने पहली पारी 8 विकेट खोकर 574 रनों पर घोषित की थी। बल्लेबाजी में भी जडेजा चमके थे, जिन्होंने नाबाद 175 रन बनाए।

भारतीय टीम के पास पहली पारी के आधार पर 400 रन की बढ़त बनाई और उन्होंने श्रीलंका को फिर बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मैच में भारत ने पूरी तरह से पकड़ बनाकर रखी है। दिन का खेल शुरू होने पर श्रीलंका की तरफ से पाथुम निसंका और चरिथ असलंका क्रीज पर थे। दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी की। इस दौरान निसंका ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। हालांकि बुमराह ने असलंका को आउट कर श्रीलंका को पांचवा झटका दिया। इसके बाद श्रीलंकाई टीम संभल नहीं पाई और सिर्फ 13 रन के अंदर उनके आखिरी 5 विकेट गिर गए।

यह भी पढ़ें- कमरे में बड़ी मात्रा में था खून, थाई पुलिस ने शेन वाॅर्न की माैत पर किया खुलासा

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लहिरू थिरामाने, पथुम निसानका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डिसिल्वा, चरिथ असलंका, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), विश्वा फर्नांडो, लसिथ एम्बुलडेनिया, लाहिरू कुमारा, सुरंगा लकमल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+