कमरे में बड़ी मात्रा में था खून, थाई पुलिस ने शेन वाॅर्न की माैत पर किया खुलासा

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज शेन वार्न का 4 मार्च 2022 को थाईलैंड में निधन हो गया। शेन वाॅर्न अभी 52 साल के थे और अचानक उनका चला जाना क्रिकेट जगत के लिए बड़ी हानि है। चारों तरफ से उनके निधन पर शोक व्यक्त किया जा रहा। शुरूआती रिपोर्ट के अनुसार, शेन वाॅर्न की माैत हार्ट अटैक आने से हुई है, लेकिन फिर भी थाइलैंड की पुलिस जांच में जुटी हुई है। अब थाई पुलिस ने वाॅर्न की माैत पर नया खुलासा किया है।

यह भी पढ़ें- IND vs SL : रविंद्र जडेजा ने किया खुलासा, इस कारण दोहरा शतक लगाने से चूक गए

किया ये खुलासा

किया ये खुलासा

थाईलैंड पुलिस ने खुलासा किया है कि वार्न की माैत जिस कमरे में हुई है वहां बड़ी मात्रा में खून भी था। पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि वाॅर्न अपने दिल की समस्याओं के बारे में चर्चा करने के लिए एक डॉक्टर के पास गए थे। लेकिन पुलिस अभी तक मौत के सही कारणों का पता नहीं लगा पाई है। प्रांतीय पुलिस के कमांडर सतीत पोलपिनिट ने कहा कि वार्न के कमरे में खून मिला था और जब सीपीआर प्रक्रिया शुरू की गई थी, तो वार्न को बहुत अधिक तरल खांसी हुई थी और खून बह रहा था।

कमरे में था खून

कमरे में था खून

सितित पोलपिनिट ने skynews.com.au के हवाले से कहा, "कमरे में बड़ी मात्रा में खून पाया गया था। जब सीपीआर शुरू किया गया था, तो मृतक को तरल खांसी हो रही थी और खून बह रहा था।" साथ ही, एलन मैककिनोन, जो थाईलैंड में ऑस्ट्रेलियाई राजदूत हैं, ने कहा कि वह वॉर्न की बाॅडी को जल्दी ऑस्ट्रेलिया वापस लाने में मदद करने के लिए थाई पुलिस को धन्यवाद देना चाहते हैं।

मैकिनॉन ने कहा, "मैं शेन वार्न के परिवार और उनके यात्रा करने वाले साथियों की ओर से यहां बो फुन पुलिस स्टेशन और कोह समुई के अस्पताल में अधीक्षक युटाना और उनकी टीम को धन्यवाद देने के लिए हूं कि इस प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने और शेन वार्न को जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलिया वापस लाने के लिए बहुत दयालु, बहुत कुशल और बहुत समझदार रहे हैं।" शेन वार्न को खेल खेलने वाले सबसे महान स्पिनरों में से एक माना जाता है, और टेस्ट मैच क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जिन्होंने 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट अपने नाम किए हैं।

Recommended Video

    Shane Warne passes away: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर Shane Warne का निधन | वनइंडिया हिंदी
    दोस्तों संग मना रहे थे खुशियां

    दोस्तों संग मना रहे थे खुशियां

    बता दें कि वॉर्न थाईलैंड के कोह समुई में अपने तीन दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने के लिए एक प्राइवेड विला में रूके हुए थे। वॉर्न को दोस्तों के साथ डिनर करना था लेकिन वह समय पर नहीं आए। थोड़ी देर के बाद क दोस्त वॉर्न को बुलाने के लिए गया, तो उसने देखा कि स्पिनर बेहोश होकर नीचे पड़ा है। फिर दोस्तों ने तुरंत एंबुलेंस को बुलाया। वॉर्न के मैनेजर एंड्रयू नेओफितो ने उन्हें 20 मिनट तक सीपीआर दिया। हालांकि, वॉर्न की हालत में सुधार नहीं हुआ। उन्हें फिर अस्पताल में पांच मिनट सीपीआर दिया गया और फिर मृत घोषित कर दिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+