IND vs SA: क्या फिर होगा 8-8 ओवर का मुकाबला? पहले मैच में बारिश बिगाड़ सकती है खेल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम अब दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। इन दोनों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलना है, जिसका पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम में बुधवार को खेला जाएगा।

नई दिल्ली, 27 सितंबर। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम अब दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। इन दोनों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलना है, जिसका पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम में बुधवार को खेला जाएगा। इसके बाद सीरीज का दूसरा मैच 2 अक्टूबर को गुवाहाटी और 4 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा।

वर्ल्ड कप की तैयारी का आखिरी मौका

वर्ल्ड कप की तैयारी का आखिरी मौका

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह सीरीज रोहित शर्मा की भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप की तैयारी का आखिरी मौका होगा। इस सीरीज में भारतीय टीम हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्डा और भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ियों के बिना हिस्सा ले रही है। इससे पहले जून में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पांच मैचों की T20I सीरीज खेलने भारत आई थी।

केरल की बारिश ने बढ़ाया खतरा

केरल की बारिश ने बढ़ाया खतरा

केरल में लगातार बारिश होने के कारण पहले मैच में बारिश का असर देखने को मिल सकता है। नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में भी बारिश ने खलल डाला था, जिसके बाद मुकाबले को 8-8 ओवर का कर दिया गया। अगर तिरुवनंतपुरम में मैच के दौरान बारिश विलेन बनती है तो एक बार कम ओवरों का मुकाबला खेला जा सकता है।

पहले मैच में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

पहले मैच में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

पहले मुकाबले में मौसम की बात करें तो accuweather.com के अनुसार शाम को तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं मैच के दौरान 20 प्रतिशत बारिश की संभावना भी बनी रहेगी। आसमान में बादल शाम से ही छाए रहने के आसार हैं। क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को मिस नहीं करना चाहते हैं, ऐसे में अगर बारिश के कारण मैच में किसी तरह की रुकावट पैदा होती है तो इससे फैंस को निराशा होगी।

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रिले रोसौ, एडेन मार्कराम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज शम्सी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+