IND vs SA: साउथ अफ्रीका में विराट कोहली ने किया बड़ा कमाल, इस मामले में कोच द्रविड़ को पछाड़ा
India vs South Africa Virat Kohli: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम ने 8 विकेट खोकर 208 रन बना लिए हैं। बारिश के कारण पहले दिन का खेल समय से पहले ही खत्म कर दिया गया। भारत की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल 70 रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में बड़ा रन नहीं बना सके।
कोहली ने बनाए इतने रन: विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ 38 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। अपनी पारी के दौरान 17 रन बनाते ही विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में रन बनाने के मामले में विराट कोहली अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं। विराट कोहली ने अपनी पारी में कुछ आकर्षक शॉट्स भी लगाए।

राहुल द्रविड़ को पछाड़ा: भारतीय टीम के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए विराट कोहली अब तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। विराट कोहली से पहले राहुल द्रविड़ नंबर तीन पर बने हुए थे। लेकिन साउथ के खिलाफ अपनी छोटी सी पारी की बदौलत विराट कोहली ने अब राहुल द्रविड़ को पछाड़ दिया है। विराट कोहली से आगे अभी भी सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग मौजूद है।
सचिन तेंदुलकर सबसे आगे: टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन तेंदुलकर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1741 रन बनाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर 1305 रनों के साथ वीरेंद्र सहवाग हैं। विराट कोहली 1274 रनों के साथ तीसरे नंबर पर आ गए हैं। वहीं चौथे स्थान पर कोच राहुल द्रविड़ 1252 रनों के साथ हैं।












Click it and Unblock the Notifications