IND vs SA 2nd ODI: टॉस जीतकर बैटिंग करेगा साउथ अफ्रीका, भारत की ओर से इस खिलाड़ी का डेब्यू

भारत बनाम साउथ अफ्रीका आज के मैच में प्रोटियाज कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। तीन मैचों की इस सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुआ था जहां पर भारत ने 9 रनों से हार पाई थी। साउथ अफ्रीका की जीत के हीरो डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन थे। भारत की ओर से संजू सैमसन ने भी शानदार बैटिंग की थी और श्रेयस अय्यर भी बढ़िया 50 रन बनाने में कामयाब रहे थे। टीम इंडिया इस मैच में टॉप ऑर्डर से और योगदान की अपेक्षा रखेगी।

India vs South Africa

ये मुकाबला रांची में हो रहा है जहां पर टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका कप्तान ने कहा कि, हम बैटिंग करने जा रहे हैं, विकेट अच्छा लग रहा है। शम्मी और टेंबा अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं तो रीजा हेंड्रिक्स और ब्योर्न फ़ोर्टुइन को जगह दी गई है।

दूसरी ओर भारतीय टीम दो बदलाव के साथ उतरी है। दीपक चाहर की जगह लेने वाले वाशिंगटन सुंदर मैच में खेल रहे हैं और शाहबाज अहमद को डेब्यू करने का मौका मिला है। रवि बिश्नोई और रुतुराज गायकवाड़ को बाहर किया गया है।

शाहबाज अहमद (Shahbaz Ahmed)का डेब्यू-

इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले शाहबाज बॉलिंग ऑलराउंडर हैं और पिछले कुछ समय से नेशनल टीम में उनका नाम उभरकर सामने आ रहा है। इस मैच से उनको डेब्यू करने का मौका मिल ही गया है।

शाहबाज ने 29 आईपीएल मुकाबलों में 36.31 के औसत के साथ 13 विकेट लिए हैं। वे बाए हाथ के बल्लेबाज और स्पिन गेंदबाज हैं। बैटिंग में उन्होंने 19 आईपीएल पारियों में 118.72 के स्ट्राइक रेट के साथ 279 रन बनाए हैं। लेकिन उनका इस साल का आईपीएल सीजन बहुत शानदार गया था जिसके चलते उनको ये इनाम मिला है।

INDIA vs South Africa 2nd ODI प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अवेश खान

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): जेनमैन मालन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज (कप्तान), ब्योर्न फोर्टुइन, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+