IND vs SA: आईपीएल के बीच भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज का शेड्यूल घोषित, कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले?

India vs South Africa Schedule: आईपीएल के बीच में ही भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। दरअसल भारतीय टीम के घरेलू सीरीज का शेड्यूल जारी हुआ है। इसमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में काफी मुकाबले हैं। तीनों प्रारूप में सीरीज खेली जाएगी।

सबसे पहले भारत दौरे पर वेस्टइंडीज की टीम आएगी और दो टेस्ट मुकाबले खेलके वापस लौट जाएगी। अहमदाबाद और कोलकता में ये दोनों टेस्ट मुकाबले खेले जाएँगे। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के मैच हर प्रारूप में खेले जाएंगे।

ind vs sa

अक्टूबर में वेस्टइंडीज की टीम आएगी और नवम्बर में दक्षिण अफ्रीकी टीम आने वाली है। अफ्रीकी टीम भी दो टेस्ट ही खेलेगी, इसमें पहला मैच दिल्ली और दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाएगा। इसके बाद रांची से एकदिवसीय सीरीज की शुरुआत हो जाएगी।

बीसीसीआई ने लगभग हर राज्य को मुकाबले देने का प्रयास किया है। कुछ राज्य इसमें रह गए, राजस्थान को लगातार चौथे वर्ष कोई मैच नहीं मिला। यह चिंताजनक है। वहां के फैन्स को 2021 से इंटरनेशनल मुकाबला मिलने का इन्तजार है लेकिन निराशा हाथ लगी है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय मुकाबले रांची, रायपुर और विशाखापट्टनम में खेले जाएंगे। इसके बड़ा पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के पाँचों मुकाबले कटक, चंडीगढ़, धर्मशाला, लखनऊ और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। आईपीएल के तुंरत बाद भारतीय टीम को विदेशी सरजमीं पर खेलने के लिए जाना है, इंग्लैंड में भारतीय टीम टेस्ट सीरीज खेलेगी, बाद में घरेलू सरजमीं पर मैच खेले जाएंगे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मुकाबले

2 अक्टूबर- पहला टेस्ट, अहमदाबाद
10 अक्टूबर- दूसरा टेस्ट, कोलकाता

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज
14 नवम्बर- पहला टेस्ट, नई दिल्ली
22 नवम्बर- दूसरा टेस्ट, गुवाहाटी
30 नवम्बर- पहला वनडे, रांची
3 दिसम्बर- दूसरा वनडे, रायपुर
6 दिसम्बर- तीसरा वनडे, विशाखापट्टनम
9 दिसम्बर- पहला टी20- कटक
11 दिसम्बर- दूसरा टी20- चंडीगढ़
14 दिसम्बर- तीसरा टी20- धर्मशाला
17 दिसम्बर- चौथा टी20- लखनऊ
19 दिसम्बर- पांचवां टी20- अहमदाबाद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+