IND vs SA: पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत-दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग X1, इन खिलाड़ियों के पास डेब्यू का मौका

भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच 6 अक्टूबर को पहला वनडे मुकाबला खेला जाना है। यह मैच भारतीय समयनुसार डेढ़ बजे दोपहर से शुरू किया जाएगा।

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर। India vs South Africa Probable Playing X1: भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच 6 अक्टूबर को पहला वनडे मुकाबला खेला जाना है। यह मैच भारतीय समयनुसार डेढ़ बजे दोपहर से शुरू किया जाएगा। शिखर धवन की कप्तानी में रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी और मुकेश कुमार जैसे युवा खिलाड़ियों को इस सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

धवन और अय्यर से होगी उम्मीदें

धवन और अय्यर से होगी उम्मीदें

शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की अगुवाई में भारतीय टीम की कोशिश वनडे सीरीज को अपने नाम करने की होगी। वहीं वर्ल्ड कप टीम के रिजर्व में शामिल भारतीय टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर के पास भी अपना दमखम दिखाने का पूरा मौका होगा। टी-20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करने वाले दीपक चाहर पर भी इस सीरीज के दरान नजरें बनी रहेगी।

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका

रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी और मुकेश कुमार में से किसी एक खिलाड़ी को पहले वनडे में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। भारतीय बल्लेबाजी के मिडल ऑर्डर में राहुल त्रिपाठी की जगह बन सकती है। त्रिपाठी को जिंबाब्वे दौरे पर वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था, मगर उस सीरीज में उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था। ऐसे में अफ्रीका के खिलाफ उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

रजत पाटीदार पर भी रहेगी नजरें

रजत पाटीदार पर भी रहेगी नजरें

आईपीएल में आरसीबी की ओर से खेलने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज रजत पाटीदार पर फैंस की नजरें रहेगी। रजत पाटीदार ने इस साल आईपीएल में शतक लगाया था। वहीं न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भी उन्होंने शतक जड़ने का काम किया था। उनका मौजूदा फॉर्म शानदार है और ऐसे में भारतीय टीम उन्हें पहले वनडे में खेलने का चांस दे सकती है। भारतीय चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में मुकेश कुमार को भी चुना है, लेकिन टीम में कई तेज गेंदबाज पहले से हैं, ऐसे में उनकी जगह कब बनती है यह देखना दिलचस्प होगा।

यहां जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

यहां जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, ईशान किशन, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, अवेश खान, सिराज।

दक्षिण अफ्रीका: जेनमैन मालन, क्विंटन डी कॉक, टेम्बा बावुमा, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, फेहलुकवेओ, प्रिटोरियस, पार्नेल, महाराज, रबाडा, शम्सी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+