IND vs SA: 2022 में जीत को तरसी भारतीय टीम, टेस्ट के बाद वनडे सीरीज भी जीता साउथ अफ्रीका

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच बोलैंड पार्क के मैदान पर खेला गया, जहां पर केएल राहुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम एक बार फिर जीत से दूर रह गई है। साल 2022 में भारतीय टीम अभी तक अपनी पहली जीत हासिल नहीं कर पायी है, वहीं टेस्ट सीरीज को 2-1 से गंवाने के बाद अब भारतीय टीम को वनडे सीरीज में भी हार का सामना करना पड़ा है। साउथ अफ्रीका की टीम ने वनडे सीरीज के पहले मैच में 31 रनों से जीत हासिल की थी, जबकि शुक्रवार को खेले गये दूसरे मैच में 7 विकेट से जीत हासिल की और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का आखिरी मैच केपटाउन के मैदान पर खेला जायेगा जिसमें टीम खुद को क्लीन स्वीप होने से बचाने की ओर देखेगी।
और पढ़ें: IND vs SA: 3 जीवनदान का ज्यादा फायदा नहीं उठा सके केएल राहुल, ठोंका कप्तानी का पहला अर्धशतक
शुक्रवार को खेले गये मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लबेजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 287 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने जबरदस्त शुरुआत की और पहले विकेट के लिये 132 रनों की साझेदारी कर मैच को एकतरफा कर दिया। वहीं भारतीय टीम के गेंदबाज लगातार दूसरे मैच में भी विकेट चटकाने में नाकाम रहे जिसकी वजह से साउथ अफ्रीका की टीम ने आसानी से लक्ष्य को 7 विकेट पहले ही हासिल कर लिया और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। उल्लेखनीय है कि 2022 की शुरुआत होने के बाद भारतीय टीम अब तक 2 टेस्ट और 2 वनडे मैच खेल चुकी है लेकिन उसे अब तक एक भी मैच में जीत नहीं मिल सकी है और उसे साल की पहली जीत की तलाश है।
और पढ़ें: IND vs SA: वनडे करियर में पहली बार स्पिनर ने कोहली को डक पर किया आउट, नाम हुए कई शर्मनाक रिकॉर्ड

पंत-राहुल ने दी अच्छी शुरुआत, मध्यक्रम ने किया निराश
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गये इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल (55) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और शिखर धवन (29) के साथ 63 रनों की साझेदारी की। हालांकि एडेन मार्करम ने शिखर धवन का विकेट लेकर भारत को पहला झटका दिया तो वहीं पर केशव महाराज ने विराट कोहली (0) का विकेट लेकर उन्हें वनडे में डक पर आउट करने वाले पहले स्पिनर का रिकॉर्ड अपने नाम किया। यहां से ऋषभ पंत (85) और केएल राहुल (55) ने तीसरे विकेट के लिये 115 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला लेकिन साउथ अफ्रीकी स्पिनर्स ने जल्दी-जल्दी विकेट हासिल कर 300 से ज्यादा बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही भारतीय टीम को 287 रन पर ही रोक दिया।

डिकॉक-मलान ने किया जबरदस्त आगाज
288 रनों का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम के लिये क्विंटन डिकॉक (79) और जानेमन मलान (91) ने जबरदस्त तरीके से पारी का आगाज किया और तेजी से रन बनाते हुए महज 21 ओवर्स में ही 132 रन जोड़ डाले। शार्दुल ठाकुर ने क्विटंन डिकॉक का विकेट लेकर भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई लेकिन टेंबा बावुमा (35) ने मलान के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिये 80 रनों की साझेदारी कर डाली। साउथ अफ्रीकी टीम के टॉप 3 बल्लेबाजों ने मैच को एकतरफा कर दिया जिसके बाद मैच में जीत हासिल करना महज औपचारिकता ही लग रहा था।

भारतीय स्पिनर्स ने किया निराश
भारतीय टीम के लिये जसप्रीत बुमराह (एक विकेट) और युजवेंद्र चहल (एक विकेट) ने 2 ओवर्स में लगातार 2 विकेट हासिल कर एक समय अपनी टीम की वापसी जरूर करायी लेकिन तब तक मैच उनसे काफी दूर निकल चुका था। भारतीय टीम के लिये इस मैच में एक बार फिर से उसके स्पिनर्स ने निराश किया जिसमें रविचंद्रन अश्विन ने 10 ओवर्स में 68 रन लुटाकर कोई विकेट नहीं हासिल किया तो वहीं पर युजवेंद्र चहल भी सिर्फ एक ही विकेट हासिल कर सके। ऐसे में भारतीय स्पिनर्स वो छाप नहीं छोड़ सके जैसी झलक तबरेज शम्सी और केशव महाराज ने दिखाई थी। वहीं भुवनेश्वर कुमार भी काफी महंगे साबित हुए और 8.70 से ज्यादा प्रति ओवर से रन लुटाये और विकेट नहीं हासिल कर सके। इसकी वजह से साउथ अफ्रीका की टीम ने 48.1वें ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications