IND vs SA: वर्ल्ड कप के बाद टूट गया भारत का एक और बड़ा सपना, 31 सालों से अधूरा है यह ख्वाब

India vs South Africa, 1st Test: साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना भारत का एक बार फिर से टूट गया है। भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में आज तक साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है। भारतीय टीम से इस साल फैंस को उम्मीद थी लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम दो मैच का पहला मुकाबला ही गंवा बैठी। इसके साथ ही टीम का सीरीज जीतने का सपना भी अधूरा रह गया।

सीरीज जीतने का मौका नहीं: साउथ अफ्रीका ने पहले मैच को एक पारी और 32 रनों से जीत लिया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के कारण टीम इंडिया इस सीरीज में 0-1 से पीछे हो गई है। अगर भारतीय टीम सीरीज का दूसरा मुकाबला जीत भी लेती है तो भी यह सीरीज बराबरी पर आकर समाप्त हो जाएगी। भारत के पास अब यहां सीरीज जीतने का कोई भी मौका नहीं है।

India vs South Africa 1

भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक: साल 1992 में भारतीय टीम पहली बार साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने गई थी। 31 सालों से भारतीय टीम को साउथ अफ्रीकी सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में जीत नसीब नहीं हुई है। साल 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम जीत की बड़ी दावेदार मानी जा रही थी। भारतीय टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी शामिल हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम के लिए इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। लेकिन पहले मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया।

धोनी के नाम है बड़ी उपलब्धि: साउथ अफ्रीका में सीरीज ड्रॉ करना भी बड़ी उपलब्धि है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ही अब तक एक बार यह कारनामा करने में सफल रहे हैं। साल 2010-11 के दौरान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनके सरजमीं पर टेस्ट सीरीज को ड्रॉ कराया था।

धोनी के अलावा कोई दूसरा कप्तान ऐसा करने में सफल नहीं रहा है। रोहित शर्मा के पास साल 2023 में टेस्ट सीरीज को ड्रा करने का बेहतरीन मौका होगा। भारतीय टीम केपटाउन में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में अपना बेस्ट प्रदर्शन देना चाहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+