IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप फाइनल में जोरदार टक्कर, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

IND vs SA Pitch and Weather: भारत और दक्षिण अफ्रीका में के बीच मुकाबले में जिस टीम की जीत होगी, उसे टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने का मौका मिल जाएगा। टीम इंडिया के पास इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को जीतने का पूरा मौका है। भारतीय टीम दूसरी बार खिताब हासिल करने के बेहद करीब है।

दक्षिण अफ्रीकी टीम के पास भी एक खिताबी जीत दर्ज करने का पूरा मौका है। दक्षिण अफ्रीकी टीम पहली बार किसी वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश करने में सफल रही है। अफ्रीकी टीम इस टूर्नामेंट में अब तक धाकड़ रही है। आठ में से आठ मैच जीतकर फाइनल तक पहुंची है।

barbados stadium

भारत vs दक्षिण अफ्रीका फाइनल पिच रिपोर्ट

बारबाडोस की पिच पर स्पिनरों को थोड़ी मदद मिल सकती है। भारतीय टीम ने यहाँ अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेला था। यहाँ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही माना जा सकता है। फाइनल मैच की वजा से चेज का दबाव भी रहने वाला है। पिच बैटिंग के लिए अच्छी होनी चाहिए।

भारत vs दक्षिण अफ्रीका वेदर अपडेट

शनिवार को बारबाडोस में तूफ़ान की आशंका जताई गई है। दिन में बारिश भी देखने को मिलेगी। हालांकि यह भी कहा गया है कि मुकाबले के दौरान शायद बारिश का प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। बारिश से मुकाबला प्रभावित होने अपर दर्शकों को निराशा हाथ लगेगी।

अगले दिन हो सकता है मैच

बारिश से निपटने के लिए आईसीसी की तरफ से पूरा इंतजाम किया गया है। मुकाबले के दिन अगर बारिश से खेल प्रभावित रहेगा, तो अगले दिन मैच कराने का ऑप्शन है। इस फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है। इससे फाइनल मैच पूरा कराने में आसानी होगी।

भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जयसवाल

दक्षिण अफ्रीकी टीम

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी, ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, ब्योर्न फोर्टुइन, रयान रिकेलटन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+