DHONI की टीम के लिए धमाल मचाने वाला खिलाड़ी वर्ल्ड कप से बाहर, भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से भी OUT

दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन प्रिटोरियस (Dwaine Pretorius) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से ठीक पहले दक्षिण अफ्रीका को एक बड़ा झटका लगा है।

India vs South Africa, 1st ODI Dwaine Pretorius ruled out: दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन प्रिटोरियस (Dwaine Pretorius) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से ठीक पहले दक्षिण अफ्रीका को एक बड़ा झटका लगा है। ड्वेन प्रिटोरियस (Dwaine Pretorius) टी-20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) से बाहर हो गए हैं। इसके साथ ही वह भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

अंगूठे में लगी चोट के कारण बाहर

अंगूठे में लगी चोट के कारण बाहर

ड्वेन प्रिटोरियस के बाएं अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया है। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को ऑलराउंडर खिलाड़ी को लेकर अपडेट शेयर की है। ड्वेन प्रिटोरियस भारत के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में खेलते नजर आए थे। ड्वेन प्रिटोरियस गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी टीम के लिए अहम साबित हो सकते थे। क्रिस मॉरिस के बाद ड्वेन प्रिटोरियस ही अफ्रीका के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर के रूप में एक विकल्प मौजूद थे।

इंदौर में खेले गए मैच के दौरान हुए चोटिल

इंदौर में खेले गए मैच के दौरान हुए चोटिल

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक ड्वेन प्रिटोरियस को यह चोट भारत के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच के दौरान लगी थी। जिसके बाद अब प्रिटोरियस की सर्जरी होने वाली है। ड्वेन प्रिटोरियस की जगह ऑलराउंडर मार्को यानसेन को वनडे टीम में शामिल किया गया है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि वर्ल्ड कप के लिए भी मार्को यानसेन का नाम प्रस्तावित किया जा सकता है। मार्को यानसेन के पास अनुभव की कमी जरूर है, लेकिन वह आने वाले समय में अफ्रीकी क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन करने की काबिलित रखते हैं।

धोनी की टीम के लिए खेल चुके हैं प्रिटोरियस

धोनी की टीम के लिए खेल चुके हैं प्रिटोरियस

आईपीएल में ड्वेन प्रिटोरियस ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला था। कई अहम मुकाबलों में वह टीम के लिए गेंद और बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने अब तक खेले 30 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में हिस्सा लिया है। जिनमें अपनी गेंदबाजी से 35 विकेट झटके हैं। इसके साथ ही बल्लेबाजी में वह 17 पारियों में 261 रन भी बना चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+