Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बारिश ने खोली चिन्नास्वामी स्टेडियम की खस्ता हालत की पोल, फैन्स को पैसा वापस करेंगे आयोजक

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया जहां पर बारिश के चलते सिर्फ 3.3 ओवर्स का ही मैच हो सका और बाद में इसे रद्द करना पड़ा। इसके चलते सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई और भारत-साउथ अफ्रीका को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। बारिश के चलते मैच देखने आये फैन्स को निराशा हाथ लगी और वो मैच का लुत्फ नहीं उठा सके। वहीं बारिश ने कर्नाटक क्रिकेट राज्य संघ की पोल को भी खोल दिया है।

IND vs SA

Recommended Video

    IND vs SA: मैच रद्द होने के बाद फैंस को मिला तोहफा पैसा होगा रिफंड | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    बारिश के चलते चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच देखने आये दर्शकों को छत के नीचे होने के बावजूद भीगना पड़ा क्योंकि जगह-जगह से बारिश का पानी नीचे बैठे दर्शकों तक छेद से बह रहा था और वो अपनी कुर्सी पर बैठ नहीं पा रहे थे। फैन्स ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो डाला है और बोर्ड के इतजामात पर निराशा व्यक्त की है।

    और पढ़ें: इरफान पठान ने चुना वो भारतीय खिलाड़ी जो तेज गेंदबाजी के खिलाफ कर रहा संघर्ष, स्पिन खेलना पसंद

    सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड के स्टेडियम की हालत खस्ता

    एक फैन ने लिखा है कि बारिश के चलते मैच न हो पाने से ज्यादा निराशा स्टेडियम के अंदर के हालात से है। दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड होने के बावजूद स्टेडियम की ऐसी हालत और फैन्स को उसकी वजह से परेशान होना पड़ा है। कब जाकर बीसीसीआई और कर्नाटक क्रिकेट बोर्ड फैन्स के लिये अपने स्ट्रक्चर में सुधार करेगा ताकि फैन्स को शानदार अनुभव मिल सके। जहां सोशल मीडिया पर स्टेडियम की खस्ताहाल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है तो वहीं पर कर्नाटक क्रिकेट संघ ने फैन्स के पैसे लौटाने का ऐलान कर थोड़ी सी राहत की खबर दी है।

    फैन्स को वापस मिलेगा टिकट का पैसा

    फैन्स को वापस मिलेगा टिकट का पैसा

    बारिश के चलते रद्द हुए इस मैच को लेकर केएससीए ने फैसला किया है कि जिन फैन्स ने इस मैच की टिकट खरीदी थी उन सभी को टिकट का 50 फीसदी पैसा वापस किया जायेगा।

    केएससीए के आधिकारिक प्रवक्त और ट्रेजरर विनय मृत्युंजय ने कहा,'केएससीए को यह कहते हुए काफी निराशा हो रही है कि भारी और लगातार बारिश के चलते भारत और साउथअफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का आखिरी मैच 3 ओवर के बाद ही रद्द करना पड़ा। नियमों के हिसाब से अगर मैच में एक भी गेंद फेंकी जाती है तो वहां पर रिफंड नहीं दिया जाता है लेकिन फैन्स की भावनाओं को समझते हुए केएससीए ने सभी टिकट का 50 फीसदी पैसा वापस करने का फैसला किया है।'

    रिफंड के लिये टिकट संभाल कर रखें फैन्स

    रिफंड के लिये टिकट संभाल कर रखें फैन्स

    गौरतलब है कि रिफंड की प्रक्रिया को लेकर जल्द ही एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की जायेगी लेकिन तब तक सभी फैन्स को अपने पास टिक संभाल कर रखने के लिये कहा गया है। आपको बता दें कि सीरीज के आखिरी मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन टॉस के तुरंत बाद ही बारिश ने मैच को तय समय पर होने से रोक दिया। 7:50 पर जब मैच का आगाज हुआ तो मैच 19 ओवर का हो चुका था लेकिन 3.3 ओवर का ही खेल हो सका और बारिश दोबारा से आ गई।

    लगातार बारिश से रद्द हुआ मैच

    लगातार बारिश से रद्द हुआ मैच

    भारतीय टीम ने इस वक्त तक 28 रन के स्कोर पर 2 विकेट खो दिये थे और दोनों सलामी बल्लेबाज ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ साउथ अफ्रीकी पेसर लुंगी एंगिडी का शिकार हो गये थे। इसके बाद बारिश ने रुकने का नाम नहीं लिया। 5 ओवर का मैच कराये जाने के लिये अंपायर्स ने 10:12 बजे तक का इंतजार किया लेकिन जब बारिश नहीं रुकी तो मैच को रद्द कर सीरीज को बराबर मान लिया गया। अब भारतीय टीम एक छोटे से ब्रेक के बाद आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिये आयरलैंड का दौरा करेगी जबकि भारतीय टीम पहले ही टेस्ट सीरीज के लिये इंग्लैंड पहुंच चुकी है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+