IND vs SA: कैसे होगा भारत का बेड़ा पार? केपटाउन में कभी नहीं मिली है टेस्ट में जीत
India vs South Africa 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम को अपना अगला मुकाबला 3 जनवरी को खेलना है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 जनवरी से केपटाउन में दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत होने जा रही है। भारत की कोशिश केपटाउन में होने वाले दूसरे टेस्ट को जीतकर सीरीज ड्रॉ करने की होगी। लेकिन केपटाउन में टीम का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है।
पहली जीत की तलाश: भारतीय टीम केपटाउन में अब तक कुल 6 टेस्ट मैच खेलने में कामयाब रही है। इनमें से चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है जबकि दो टेस्ट ड्रॉ आकर समाप्त हुआ था। भारतीय टीम को केपटाउन के मैदान पर अब भी पहली जीत की तलाश है। पिछले 12 सालों में इस मैदान पर खेले गए टेस्ट मुकाबले में भारतीय ओपनिंग जोड़ी ने भी एक भी शतकीय साझेदारी नहीं निभाई है।

रिकॉर्ड बेहतर करने की जरूरत: साल 2018 और 2022 में केपटाउन में खेले गए टेस्ट मैच में भारतीय टीम का सबसे बड़ा स्कोर 223 रन रहा है। भारतीय टीम को अगर दूसरे टेस्ट में जीत हासिल करनी है तो उसे अपने रिकॉर्ड को बदलना होगा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के अलावा यशस्वी जायसवाल से भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी। वही नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने वाले शुभमन गिल भी अब तक इस सीरीज में कुछ खास कमाल नहीं कर सके हैं। दूसरे टेस्ट मैच में उन्हें भी टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाना होगा।
पहले मैच में मिली थी हार: सेंचुरियन में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को एक तरफा अंदाज में हराया था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम को पहले टेस्ट मैच में एक पारी और 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पहले मुकाबले को गंवाने के बाद भारतीय टीम के पास सीरीज जीतने का मौका भी चला गया है। भारतीय टीम अब तक साउथ अफ्रीका में कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है और इस साल भी भारतीय टीम को खाली हाथ ही भारत लौटना होगा।
इतिहास रचने का मौका: हालांकि भारत के पास केपटाउन टेस्ट को जीतकर इतिहास रचने का मौका होगा। अगर भारतीय टीम केपटाउन टेस्ट जीतने में सफल होती है तो वह सीरीज को बराबरी पर खत्म कर लेगी। लेकिन अफ्रीका में अब तक भारतीय टीम ने सिर्फ एक ही बार टेस्ट सीरीज को ड्रॉ पर समाप्त किया था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2010-11 के दौरान भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर सीरीज ड्रा करने में सफलता हासिल की थी।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications