IND vs SA: सिराज के बाद बुमराह ने गेंद से बरपाया कहर, खौफ में अफ्रीकी बल्लेबाज, कोहली से मिली मदद

India vs South Africa 2nd Test: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम मजबूत पोजीशन पर पहुंच गई है। भारतीय टीम ने दूसरे दिन की शुरुआत शानदार तरीके से किया। केपटाउन में खेले जा रही दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा। पहले दिन साउथ अफ्रीका के तीन बल्लेबाजों को आउट करने के बाद दूसरे दिन के पहले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने टीम को सफलता दिला दी।

बुमराह ने बरपाया कहर: जसप्रीत बुमराह की बेहतरीन गेंद पर डेविड बेडिंघम विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच आउट हो गए। जसप्रीत बुमराह ने डेविड बेडिंघम को आउट कर केपटाउन टेस्ट के दूसरे दिन भारत को पहली विकेट दिला दी। डेविड बेडिंघम के बाद कायेल वेरेयेन के रूप में अफ्रीका को पांचवां झटका लगा। ये विकेट भी जसप्रीत बुमराह ने झटकने का काम किया।

India vs South Africa 1

कायेल वेरेयेन 9 रन बनाकर मोहम्मद सिराज को कैच दे बैठे। जसप्रीत बुमराह की पारी में यह तीसरी सफलता थी। जसप्रीत बुमराह ने इसके बाद साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर खिलाड़ी मार्को यानसेन को भी पवेलियन भेजा। जसप्रीत बुमराह ने दूसरी पारी में पांच विकेट पूरा किया। उन्होंने केशव महाराज को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को सातवां झटका दिया। महाराज चार गेंद पर तीन रन बनाकर यशस्वी जायसवाल को कैच थमा बैठे।

कोहली से मिली मदद: जसप्रीत बुमराह को बार-बार विराट कोहली सही लाइन लेंथ पर गेंद फेंकने की सलाह दे रहे थे। कोहली लगातार घास वाली पट्टी पर गेंद फेंकने को कह रहे थे। जिसका फायदा भी जसप्रीत बुमराह को मिला।

मार्करम ने जड़ा अर्धशतक: दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ने में कारनामा किया। दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 128 रन बना लिए हैं। उसकी बढ़त 30 रन की हो गई है। इसका मतलब है कि अब भारतीय टीम को दूसरी पारी में बल्लेबाजी करनी होगी। भारत की कोशिश केपटाउन टेस्ट को जीतकर इतिहास रचने की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+