IND vs SA: दूसरे टी20 का प्रीव्यू, संभावित एकादश, पिच व मौसम की जानकारी और सीधा प्रसारण
India vs South Africa 2nd T20: दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच पहला टी20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। हर किसी को इस मैच का इंतजार था लेकिन लगातार बारिश ने मामला खराब कर दिया। अब दूसरे मुकाबले की बारी है। यह मैच मंगलवार को खेला जाएगा।
डरबन के बाद अब दोबो ही टीमें गायबेरखा पहुँच गई हैं। यह पोर्ट एलिजाबेथ का ही नया नाम है। दूसरा टी20 मुकाबला यहीं खेला जाना है। दोनों ही टीमों को फिलहाल अपना खाता खोलना है। एक तरह से सीरीज का पहला मैच यही है क्योंकि पिछले मैच में टॉस नहीं हुआ था।

घरेलू सरजमीं की वजह से दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा थोड़ा भारी कहा जा सकता है लेकिन ऑस्ट्रेलिया को भारतीय टीम ने हाल ही में हराया है। ऐसे में टीम इंडिया ही जोश से लबरेज होगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने काफी बेहतरीन कार्य किया है।
दोनों टीमों की संभावित एकादश
दक्षिण अफ्रीका: रीज़ा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, ट्रिस्टन स्टब्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, एंडिले फेकलुकवायो, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्ज़ी, नंद्रे बर्गर, तबरेज़ शम्सी
भारत: यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह
पिच और मौसम की जानकारी
गायबेरखा में पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी हो सकती है लेकिन गेंदबाज भी इस पर कमाल दिखा सकते हैं। दोनों के लिए कुछ न कुछ जरुर रहेगा। गेंद बल्ले पर उछाल के साथ आती है। टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला सही कहा जा सकता है। हालांकि मौसम को लेकर खबर अच्छी नहीं कही जा सकती है। 12 दिस्मबर को बारिश का पूर्वानुमान है।
मैच का सीधा प्रसारण
भारतीय समय के मुताबिक़ यह मुकाबला रात 8 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा ओटीटी पर इस मैच का प्रसारण डिजनी+हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications