IND vs SA: अपने होम ग्राउंड पर 'झारखंड के लाल' ईशान किशन ने मचाया धमाल, शतक से चूके
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में ईशान किशन अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया। पहले मैच में फ्लॉप रहे किशन ने इस मुकाबले में शुरुआत से ही ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की।
India vs South Africa, 2nd ODI Ishan Kishan miss century: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में ईशान किशन अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाने से चूक गए। वह 84 गेंदों 93 रन बनाकर आउट हो गए। पहले मैच में फ्लॉप रहे किशन ने इस मुकाबले में शुरुआत से ही ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। पहले उन्होंने 60 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और फिर अपनी बल्लेबाजी में तेजी लाने का काम किया। पहले मैच में धीमी गति से बल्लेबाजी करने के लिए किशन को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। ऐसे में इस मुकाबले में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से आलोचकों को करारा जवाब देने का काम किया।

अपने होम ग्राउंड पर बनाए 93 रन
अपने होम ग्राउंड यानी रांची के जेएससीए स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंटरनेशनल मैच में किशन ने टीम को संभालते हुए 60 गेंदों में करियर का तीसरा अर्धशतक पूरा किया। लेकिन वह इसे शतक में नहीं बदल सके। किशन की यह पारी इस लिहाज से भी खास बन जाती है क्योंकि उन्होंने दवाब में आकर टीम के लिए अहम रन जोड़ने का काम किया। शिखर धवन और शुभमन गिल के आउट होने के बाद किशन ने समझदारी के साथ बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया।

पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप का हिस्सा थे किशन
ईशान किशन पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे, लेकिन इस साल उन्हें रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में भी शामिल नहीं किया गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली के गैरमौजूदगी में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। शिखर धवन की कप्तानी में भारत को पहले मैच में 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

पहली बार अपने होमग्राउंड पर खेला मैच
पहली बार ईशान किशन अपने होम ग्राउंड पर अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते दिखाई दिए। जैसा कि उम्मीद थी उन्होंने इस मैच को अपने लिए यादगार बनाने का काम किया। किशन की यह जबरदस्त पारी उन्हें लंबे समय तक याद रहेगा। किशन की बल्लेबाजी को देखकर दर्शक भी बेहद खुश नजर आए। उन्होंने अपने इस पसंदीदा जमकर चीयर किया। लेकिन 7 रनों से वह शतक बनाने से चूक गए जिसका दुख उन्हें जरूर होगा। किशन ब्योर्न फोर्टुइन की गेंद पर रीजा हेंड्रिक्स को अपना कैच थमा बैठे।












Click it and Unblock the Notifications