IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारतीय टीम की प्लेइंग 11, मैच से पहले हुआ खुलासा!

India Vs South Africa 1st Test, Playing 11: भारतीय टीम को 26 दिसंबर यानी कि मंगलवार से साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर को पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों की कोशिश जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करने की होगी। भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था।

रोहित-कोहली की वापसी: वनडे सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम की कोशिश पहली बार साउथ अफ्रीकी सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतने की होगी। भारतीय टीम ने अब तक साउथ अफ्रीका में कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीता है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम में कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली की वापसी हुई है। इन दोनों खिलाड़ी के आ जाने से भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन काफी मजबूत दिखाई पड़ती है।

India Vs South Africa 1

केएल राहुल को लेकर कही यह बात: भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ बातों का जिक्र किया। राहुल द्रविड़ से जब विकेटकीपिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि केएल राहुल इस रोल में बिल्कुल फिट बैठते हैं। उन्होंने वनडे में विकेटकीपिंग की थी। ऐसे में टेस्ट में भी वह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल लेंगे। कोच राहुल द्रविड़ के इस बयान के बाद केएल राहुल का प्लेइंग इलेवन में होना पक्का माना जा सकता है।

अश्विन-जडेजा को मिलेगा मौका: सेंचुरियन की पिच पर तेज गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिनर्स को भी मदद मिलती रही है। पिच रिपोर्ट की मानें तो सेंचुरियन में शुरुआती कुछ ओवर्स में तेज गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिल सकता है। जबकि बाद के ओवर में स्पिन गेंदबाज यहां अपनी फिरकी का जाल बिछा सकते हैं। ऐसे में रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा दोनों ही प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं। इन दोनों की जोड़ी टेस्ट मुकाबलों में भारतीय टीम के लिए हमेशा से ही कारगर साबित हुई है।

पहले टेस्ट में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+