IND vs SA Weather: पहले टी-20 मैच में बारिश बनेगी विलेन? ऐसा रह सकता है डरबन का मौसम
India vs South Africa, 1st T20 Weather Report: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज रविवार 10 दिसंबर से होने जा रही है। डरबन के किंग्समीड क्रिकेट स्टेडियम में इन दोनों ही टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम ने अपने पिछले टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से मात दी थी। ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी टीम की कोशिश सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करने की होगी।
इतने बजे शुरू होगा मैच: दोनों ही देश के बीच यह मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच के लिए आधे घंटे पहले यानी कि शाम 7:00 बजे टॉस होगा। डरबन के किंग्समीड ग्राउंड पर दोनों ही टीमों की कोशिश टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने की होगी। डरबन का मैदान तेज गेंदबाजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा यहां बल्लेबाजी करना भी आसान है।

ऐसा रहेगा मौसम: मौसम की बात करें तो भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी-20 मैच के दौरान बारिश की संभावना 20% है। डरबन में बारिश के कारण रूकावट या देरी होने की आशंका बनी हुई ।है डरबन में मैच के दौरान बारिश की संभावना 20% है और इस दौरान बादल छाए रहने की भी उम्मीद है। अगर बारिश के कारण खेल प्रभावित होता है तो मैच को छोटा किया जा सकता है।
दोनों टीमों की नजर जीत पर: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन शानदार रहा था। दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
दक्षिण अफ्रीका भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में अपना दमखम दिखाने चाहेगी। अगले साल यानी कि साल 2024 में वेस्टइंडीज और अमेरिका में टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए दोनों ही टीमों के लिए यह सीरीज अहम है। ऐसे में देखना होगा कि भारत और साउथ अफ्रीका में से कौन सी टीम बाजी मारती है।












Click it and Unblock the Notifications