IND vs SA: टी-20 के बाद अब वनडे में धमाल मचाने को तैयार भारतीय खिलाड़ी, लाइव मैच देखने का ये है आसान तरीका

भारत और दक्षिण अफ्रीका ( India vs South Africa) के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज के बाद अब वनडे मैचों का आयोजन होना है। तीन मैचों की वनजे सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर गुरुवार से किया जा रहा है।

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर। India vs South Africa, 1st ODI LIVE Streaming: भारत और दक्षिण अफ्रीका ( India vs South Africa) के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज के बाद अब वनडे मैचों का आयोजन होना है। तीन मैचों की वनजे सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर गुरुवार से किया जा रहा है। वनडे सीरीज में टीम की कमान भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के हाथों में होगा।

भारत ने टी-20 सीरीज पर जमाया कब्जा

भारत ने टी-20 सीरीज पर जमाया कब्जा

भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी-20 सीरीज को अपने नाम किया। तीन मैचों की इस सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने नाम किया। भारत ने शुरुआती दोनों मुकाबले जीते थे, लेकिन टीम को अंतिम मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज भारतीय मिडल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को मिला। सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ मुकाबलों से लगातार टीम के लिए रन बनाने का काम कर रहे हैं।

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज को आप आसानी के साथ लाइव देख सकते हैं। भारतीय समयानुसार इस मैच का टॉस दोपहर 1 बजे और मैच की पहली गेंद 1:30 बजे डाली जाएगी। मुकाबले को लाइव देखने के लिए आपको स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क का उपयोग करना होगा। सीरीज के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। जबकि मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार पर की जाएगी।

टेम्बा बावुमा करेंगे अफ्रीका की कप्तानी

टेम्बा बावुमा करेंगे अफ्रीका की कप्तानी

दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी टेम्बा बावुमा करेंगे। टी-20 सीरीज में भाग लेने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम उन्हीं खिलाड़ियों के साथ वनडे सीरीज में हिस्सा ले रहा है। जबकि भारतीय वर्ल्ड कप टीम में शामिल खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। रिजर्व लिस्ट में शामिल श्रेयस अय्यर और दीपक चाहर को वनडे सीरीज में खेलने का मौका जरूर दिया जा रहा है।

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है..

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है..

भारतीय टीम - शिखर धवन (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान, मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+