India vs Pakistan: हरमनप्रीत कौर ने नहीं मिलाया पाकिस्तानी कप्तान से हाथ, ICC के सामने रोएगा पाकिस्तान?
India vs Pakistan: एशिया कप के दौरान भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाक कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। इसके बाद बवाल देखने को मिला था, पाकिस्तान ने काफी खराब हरकतें की थी और आईसीसी में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला वर्ल्ड कप मैच में भी आज वही हुआ है।
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए हरमनप्रीत कौर टॉस पर आईं, तो उन्होंने पाकिस्तानी कप्तान सना फातिमा से हाथ नहीं मिलाया। इसके बारे में पहले से ही कयास लग रहे थे कि टॉस पर हाथ नहीं मिलाया जाएगा और वही देखने को मिला।

अब यह देखना होगा कि पाकिस्तान की तरफ से क्या किया जाएगा। एशिया कप में तो काफी हंगामा बरपाया गया था। क्या इस बार भी आईसीसी में जाकर शिकायत की जाएगी? अगर भारत की कप्तान ने हाथ नहीं मिलाया है, तो क्या होगा? यह बड़ा सवाल है।
आईसीसी के नियमों में हाथ मिलाने का जिक्र नहीं है। हाथ मिलाना एक परंपरा है। नियमों से इसका कोई लेना-देना नहीं है। इस वजह से भारत के ऊपर कोई एक्शन नहीं होगा। भारत ने यहां किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है। शायद पाकिस्तान भी यहां कोई मुद्दा नहीं बनाएगा।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि हम अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हैं। दुर्भाग्य से आज अमजोत नहीं खेल रही हैं क्योंकि वह बीमार हैं। उनकी जगह रेणुका ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है। हमारी टीम में अच्छा तालमेल है। हम आज के मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
दोनों टीमों में ये खिलाड़ी शामिल
भारत: प्रतीका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, रेनुका सिंह ठाकुर, क्रांति गाऊद, श्री चारणी
पाकिस्तान: मुनीबा अली, सदफ़ शमास, सिदरा अमीन, रमीन शमीम, आलिया रियाज़, सिदरा नवाज़ (विकेटकीपर), फातिमा सना (कप्तान), नतालिया परवेज़, डायना बेग, नाशरा संधू, सादिया इक़बाल












Click it and Unblock the Notifications