IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच बारिश के कारण रद्द हुआ तो क्या होगा? क्या है रिजर्व डे का नियम
IND vs PAK Womens World Cup 2025: टीम इंडिया आज यानि 5 अक्टूबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार है। यह मैच श्रीलंका में आयोजित किया जा रहा है क्योंकि बीसीसीआई (BCCI) और पीसीबी (PCB) दोनों ने 2028 तक मल्टी नेशनल टूर्नामेंटों में भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने पर सहमति व्यक्त की है।
हालांकि, इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर शुरुआत से ही बारिश का खतरा मंडरा रहा है, जिससे मैच के रोमांच पर ग्रहण लगने की आशंका है।

कोलंबो में मैच, बारिश का 100% खतरा
लेकिन यह न्यूट्रल वेन्यू भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए 'महंगा' साबित हो सकता है। मौसम पूर्वानुमान वेबसाइट Accuweather.com के अनुसार, कोलंबो में आज पूरे दिन बारिश खलल डाल सकती है। दिन के समय 100% वर्षा की संभावना है, जो दो घंटे तक जारी रह सकती है।
रात के समय भी यह संभावना 61% बनी रहेगी। इसका सीधा मतलब है कि मैच में या तो विलंब होगा, या फिर यह 50 ओवर से कम का हो सकता है। कल 4 अक्टूबर को इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच हुआ मैच भी बारिश के कारण धुल गया था।
रिजर्व डे नहीं, रद्द हुआ तो एक-एक पॉइंट
बारिश के खेल खराब करने और मैच के रद्द होने की स्थिति में फैंस को निराशा हाथ लगेगी, क्योंकि यह ग्रुप स्टेज का मुकाबला है और इसके लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। आईसीसी केवल सेमीफाइनल और फाइनल के लिए ही रिजर्व डे रखता है।
ऐसे में, यदि मुकाबला पूरी तरह से रद्द होता है, तो इसे 'नो-रिजल्ट' घोषित कर दिया जाएगा और दोनों टीमों के बीच एक-एक पॉइंट बांट दिया जाएगा। फैंस और दोनों टीमों के खिलाड़ी अब बस यही उम्मीद कर रहे होंगे कि बारिश थमे और क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता का यह रोमांचक मुकाबला मैदान पर देखने को मिले।
पाकिस्तान महिला टीम: मुनीबा अली, ओमैमा सोहेल, सिदरा अमीन, रमीन शमीम, आलिया रियाज, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), फातिमा सना (कप्तान), नतालिया परवेज, डायना बेग, नाशरा संधू, सादिया इकबाल, शवाल जुल्फिकार, एमान फातिमा, सैयदा अरूब शाह, सदफ शमास।
भारतीय महिला टीम: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, राधा यादव, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, उमा छेत्री।












Click it and Unblock the Notifications