Ind vs Pak: बारिश के कारण भारत-पाकिस्तान मैच रद्द होने पर क्या होगा? क्या अगले दिन होगा मुकाबला, जानें यहां

भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच 23 अक्टूबर को मेलबर्न में टी-20 वर्ल्ड कप का मैच खेला जाना है। लेकिन इस मुकाबले से पहले मौसम को लेकर लगातार बड़ी अपडेट सामने आ रही है।

T20 World Cup India vs Pakistan weather forecast: भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच 23 अक्टूबर को मेलबर्न में टी-20 वर्ल्ड कप का मैच खेला जाना है। लेकिन इस मुकाबले से पहले मौसम को लेकर लगातार बड़ी अपडेट सामने आ रही है। ऐसा माना जा रहा है कि मैच वाले दिन रविवार को मेलबर्न में जोरदार बारिश हो सकती है, जिसकी वजह से मैच रद्द भी किया जा सकता है।

बारिश ने बढ़ाई फैंस की टेंशन

बारिश ने बढ़ाई फैंस की टेंशन

ऑस्ट्रेलियाई मौसम विभाग के मुताबिक मैच वाले दिन बारिश की संभावना 90% है, ऐसे में 5-5 ओवर का मैच होना भी मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। पूरे मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलियाई समयानुसार शाम सात बजे से शुरू होगा, इस दौरान 95 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। लिहाजा मुकाबला होना काफी मुश्किल लग रहा है।

मैच रद्द होने पर मिलेंगे एक-एक प्वॉइंट

मैच रद्द होने पर मिलेंगे एक-एक प्वॉइंट

अगर बारिश के कारण यह मुकाबला रद्द होता है तो दोनों ही टीमों को एक-एक अंक बांट दिए जाएंगे। मैच जीतने वाली टीमों को दो अंक मिलते है, लेकिन अगर बारिश ने मैच को प्रभावित किया और खेल नहीं हो पाया तो मुकाबले को टाई माना जाएगा। ऐसे हालात में भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों को एक-एक अंक लेकर संतोष करना पड़ेगा। भारत-पाकिस्तान के ग्रुप में शामिल दक्षिण अफ़्रीका, बांग्लादेश और ज़िम्बाब्वे को इसका फायदा मिल सकता है।

क्या अगले दिन खेला जा सकता है मुकाबला

क्या अगले दिन खेला जा सकता है मुकाबला

बहुत सारे फैंस के मन में सवाल है कि क्या भारत और पाकिस्तान का मुकाबला किसी और दिन खेला जा सकता है तो इसका जवाब है नहीं। दरअसल, टूर्नामेंट के लीग मैचों के लिए कोई रिज़र्व या एक्स्ट्रा दिन नहीं रखा गया है। यही कारण है कि मैच रद्द होने पर उसे टाई मानकर दोनों टीमों को बराबर अंक बांट दिए जाएंगे। हालांकि, सेमीफाइनल और फाइनल जैसे बड़े मैचों में अगर बारिश बाधा डालती है तो उसके लिए रिज़र्व डे रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+