IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच के टिकट प्राइस करोड़ों में पहुंचे, जानिए क्या चल रहा है रेट

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में अब महज तीन माह का समय ही बचा है। जून में यह मेगा इवेंट यूएसए और वेस्टइंडीज में खेला जाना है। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच की चर्चा अभी से ही होने लगी है। दोनों टीमों के बीच मुकाबले का इंतजार फैन्स को हमेशा रहता है।

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 9 जून से खेला जाना है। न्यूयॉर्क में होने वाले इस मुकाबले के टिकट अभी से बिक गए हैं और प्राइस भी काफी ऊंचे रहे हैं। इस बहुप्रतीक्षित मैच के लिए टिकटों की रेट हैरान वाली रही है। टिकट बिकने के बाद अब स्टबहब और सीटगीक जैसे प्लेटफॉर्म पर दोगुने दामों पर उपलब्ध हैं। कुछ टिकटों की कीमत भारतीय मुद्रा में 1 करोड़ 86 लाख तक है।

india and pakistan

आईसीसी द्वारा जारी वेबसाईट के लिंक पर एक टिकट की सबसे कम कीमत 497 भारतीय रुपये थी और अधिकतम राशि 33,148 रुपये तक चली गई थी। निर्धारित टैक्स के अलावा कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगने की बात भी कही गई थी। इसके बाद सारे टिकट बिक गए।

पुनर्विक्रय वेबसाईटों पर वीआईपी टिकट की कीमत 41 लाख रुपये तक चली गई। इसमें टैक्स भी शामिल है। सबसे सस्ता टिकट 1 लाख चार हजार रुपये का है। सीटगीक वेबसाईट पर सबसे महंगा टिकट 1 करोड़ 86 लाख रुपये का है। इसमें प्लेटफॉर्म का अमाउंट भी शामिल है। ये कीमतें हैरान करने वाली हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैचों के टिकटों की मांग हमेशा काफी ज्यादा रहती है। भारत में पिछले साल समाप्त हुए वर्ल्ड कप में भी कुछ ऐसा ही देखा गया था। टिकटों की बिक्री शुरू होने के कुछ ही देर में ये सोल्ड आउट हो गए थे।

वर्ल्ड कप 2024 के लिए पहले चरण में टिकट 22 फरवरी को बिकने शुरू हुए थे। इस दौरान ओपन पब्लिक विंडो से बिक्री हुई थी। पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर यह बिक्री हुई थी। इसके दस दिन बाद ही ये टिकट दूसरी वेबसाईटों के जरिये भारी दामों पर उपलब्ध हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+