ICC World Cup : भारत-पाकिस्तान के बीच होगा मैच, जानिए कब-कहां और कैसे देखें LIVE
नई दिल्ली। इस समय न्यूजीलैंड में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) महिला वनडे विश्व कप के लिए टीमें मैदान पर हैं। टूर्नामेंट चार मार्च से शुरू हुआ था। हालांकि, भारतीय टीम अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत रविवार 6 मार्च से करेगी। भारत का मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा, जिसे देखने के लिए करोड़ों फैंस बेताब रहते थे।
यह भी पढ़ें- भले ही दुनिया में नहीं रहे शेन वाॅर्न, लेकिन उनके ये रिकाॅर्ड टूटना हैं मुश्किल

कब-कहां और कैसे देखें LIVE
मैच की बात करें तो सुबह रविवार 6.30 बजे मैच शुरू होगा। मुकाबला माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित होगा। सिर्फ यही मैच नहीं बल्कि वर्ल्ड कप के सारे मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स पर ही टेलीकास्ट होंगे।
इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे खेलकर अच्छा अभ्यास किया। भारतीय टीम ने गेंदबाजी में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। लेकिन महिला वनडे विश्व कप 2022 में उनसे बड़ी उम्मीदें हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली 5 मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम के प्रदर्शन को देखते हुए बल्लेबाजी का श्रेय टीम को जाता है। भारतीय टीम ने इन 7 मैचों में से 5 में 250 से ज्यादा रन बनाए हैं, पर खराब गेंदबाजी प्रदर्शन के कारण भारतीय टीम वनडे सीरीज हार गई थी। भारतीय गेंदबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच में से दो मैचों में 270 रन से ज्यादा का बचाव करने में भी नाकाम रहे हैं। लेकिन विश्व कप में गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

गेंदबाजों को लय हासिल करने की जरूरत
बता दें कि अनुभवी गेंदबाज झूलन गोस्वामी विश्व कप में तेज गेंदबाजी विभाग की कमान संभालेंगी। झूलन ने पिछले कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है और अपने प्रदर्शन में निरंतरता दिखाई है। लेकिन तेज गेंदबाज मेघना सिंह, पूजा वस्त्राकर और रेणुका सिंह को लय हासिल करने की आवश्यकता है। वहीं दूसरी ओर, स्पिनर दीप्ति शर्मा, न्यूजीलैंड के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज थीं। दूसरी ओर, राजेश्वरी गायकवाड़ ने विश्व कप अभ्यास मैचों में विकेट लेकर अपने प्रदर्शन में निरंतरता दिखाई है। ऐसे में इन दोनों स्पिन गेंदबाजों से विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जाएगी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
भारतीय महिला टीम : मिताली राज (कप्तान), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), झूलन गोस्वामी, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, मेघना सिंह, पूजा वस्त्राकर, रेणुका सिंह, शैफाली वर्मा, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया
पाकिस्तान महिला टीम : बिस्माह मारूफ (कप्तान), सिदरा नवाज (विकेटकीपर), जावेरिया खान, डायना बेग, नाहिदा खान, निदा डार, सिदरा अमीन, अनम अमीन, आलिया रियाज, मुनीबा अली, ऐमान अनवर, गुलाम फातिमा, नशरा संधू, ओमैमा सोहेल, फातिमा सन












Click it and Unblock the Notifications