IND vs PAK: भारत से मिली हार तो पाकिस्तान में मचा हाहाकार, अकरम और अख्तर ने अंपायर को बताया गुनहगार

पाकिस्तान को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर आखिरी गेंद पर भारत के हाथों हार झेलनी पड़ी। पाकिस्तान के 160 रन का पीछा करते हुए भारत ने 31 के स्कोर पर चर विकेट खो दिए थे।

India vs Pakistan, Highlights social media reactions: पाकिस्तान को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर आखिरी गेंद पर भारत के हाथों हार झेलनी पड़ी। पाकिस्तान के 160 रन का पीछा करते हुए भारत ने 31 के स्कोर पर चर विकेट खो दिए थे। लेकिन विराट कोहली और हार्दिक पंड्या ने 113 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत तक पहुंचा दिया। पाकिस्तानी पूर्व खिलाड़ी और फैंस भारत की इस जीत को पचा नहीं पा रहे हैं।

नो बॉल पर बढ़ा विवाद

नो बॉल पर बढ़ा विवाद

दरअसल, आखिरी ओवर में मोहम्मद नवाज की गेंद पर कोहली ने छक्का लगाया, जिसे अंपायर ने नो बॉल करार दिया था। पूर्व वसीम अकरम, वकार यूनिस, शोएब अख्तर और मोईन खान पाकिस्तान की हार के लिए अंपायर को दोषी बता रहे हैं। वसीम अकरम के मुताबिक, मैदानी अंपायर को नो-बॉल देने से पहले थर्ड अंपायर की मदद लेनी चाहिए थी। वहीं शोएब अख्तर ने अंपायर पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि टेक्नोलॉजी का सहारा लिया जाना चाहिए था। उन्होंने लिखा कि अंपायर भाइयों, यह आज रात के लिए सोचने का विषय है।

आखिरी ओवर में हाईवोल्टेज ड्रामा

आखिरी ओवर में हाईवोल्टेज ड्रामा

मैच के आखिरी ओवर में मोहम्मद नवाज ने 9 गेंद का ओवर किया। अपने ओवर के दौरान उन्होंने एक नो बॉल और दो वाइड फेंकी। भारत को तीन गेंदों में 13 रन चाहिए था। नवाज की चौथी गेंद पर कोहली ने छक्का जड़ दिया। यह गेंद कोहली के कमर से ऊपर थी लिहाजा अंपायर ने इस नो बॉल करार दिया। ऐसे में बाबर आजम अंपायर से बहस करने पहुंच गए। इस नो बॉल पर काफी विवाद देखने को मिला।

सोशल मीडिया पर छलका पाकिस्तानी फैंस का दर्द

सोशल मीडिया पर छलका पाकिस्तानी फैंस का दर्द

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैंस अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। वह नवाज द्वारा फेंकी गई गेंद को सही बॉल ठहरा रहे हैं। वह लगातार ट्विट कर ऐसी बातें कर रहे हैं जैसे कि पाकिस्तान के साथ बेइमानी हुई हो। वहीं कुछ फैन अपने कप्तान बाबर आजम से खफा नजर आए। वह नवाज को आखिरी ओवर देने को लेकर अपने कप्तान को निशाने पर ले रहे हैं।

नो बॉल को लेकर हो रही है बहस

नो बॉल को लेकर हो रही है बहस

विराट कोहली ने हाई-वेस्ट की गेंद पर छक्का लगाया था। रिप्ले में साफ-साफ गेंद कमर से ऊपर जाती दिखाई पड़ रही है। अंपायर ने यह गेंद नो-बॉल करार दी और यहीं से मैच भारत की तरफ झुक गया। लेकिन पाकिस्तानी फैंस इसे मानने को तैयार नहीं है। पाकिस्तान समर्थक नो बॉल के फैसले को लेकर सवाल कर रहे हैं। इस गेंद के बाद मिली फ्री-हिट पर कोहली ने तीन रन भागकर ले लिए।

कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

53 गेंदों में नाबाद 82 रनों की पारी के दौरान विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाबी हासिल की। भारत के लिए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार अर्धशतक बनाने के मामले में कोहली ने सचिन को पछाड़ दिया है। वर्ल्ड कप में कोहली ने अब 24 बार 50 से उससे ज्यादा का बना दिया है। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ने 23 बार यह कारनामा किया था। इस मैच से पहले तक दोनों के नाम वर्ल्ड कप में 23-23 अर्धशतक शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+