क्यों नहीं बिके भारत-पाकिस्तान मैच के टिकट? ऑपरेशन सिंदूर से अलग है कारण, आखिर क्या है मामला

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान का मुकाबला सिर्फ एक क्रिकेट मैच नहीं है, बल्कि एक ऐसा खास मौका है, जो भावनाओं को बाहर लाता है। जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होते हैं, तो हर गेंद पर उत्साह, तनाव और उम्मीद की लहरें दौड़ती हैं। इस बार एशिया कप में 14 सितंबर को मैच है, जिसके टिकट नहीं बिके हैं।

हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाने का काम किया था। कई आतंकियों के ऊपर स्ट्राइक की गई थी लेकिन टिकट नहीं बिकने का कारण कुछ और ही है।

india vs pakistan

दरअसल एशिया कप में टिकट को लेकर एक पैकेज जारी किया गया, जिसे खरीदने का प्रावधान लागू हुआ। इसमें सुपर 4 तक कुल 7 मैच हैं। ग्रुप चरण के 3 और सुपर 4 के मैचों को शामिल करते हुए कुल 1400 दिरहम की राशि तय की गई।

भारतीय करेंसी में यह रकम 33000 हो जाती है, लोगों का मानना है कि उनको सभी मैच नहीं देखने हैं, तो इतनी राशि का भुगतान क्यों किया जाए। सिर्फ भारत और पाकिस्तान मैच के लिए यह बड़ी रकम क्यों खर्च की जाए।

इसके बाद पैकेज में बदलाव करते हुए इस ग्रुप चरण तक के लिए रखा गया, जिसमें 499 दिरहम रखी गई लेकिन वहां भी रकम 12000 तक हो रही है। इसमें भी फैंस का मानना है कि उन्हें पाकिस्तान और ओमान मैच देखने में कोई दिलचस्पी नहीं है। इस वजह से टिकट नहीं खरीदे।

अब एशियन क्रिकेट काउंसिल के पास अंतिम उपाय मैच दर मैच टिकट रखने का होगा। भारत और पाकिस्तान का मैच नजदीक आने पर शायद उसी मैच के लिए टिकट उपलब्ध कराये जा सकते हैं। उस समय शायद सभी टिकट बिक जाएंगे।

भारत और पाकिस्तान के मैचों में टिकट मिनटों में बिक जाते हैं लेकिन पहली बार फैंस ने टिकट नहीं खरीदे। इधर भारत में इस मैच को लेकर विरोध है, लोगों के अनुसार आतंकी देश के साथ मैच नहीं खेलना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+