जीत के बाद भी ICC के नए नियम पड़े टीम इंडिया पर भारी, पाकिस्तान को भी हुआ बड़ा नुकसान

एशिया कप में भारत ने अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ मिली रोमांचक जीत के साथ किया।

नई दिल्ली, 29 अगस्त: एशिया कप में भारत ने अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ मिली रोमांचक जीत के साथ किया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 5 विकेट से धूल चटाई। सांस रोक देने वाले मुकाबले में भारत ने दो गेंद शेष रहते धमाकेदार जीत दर्ज की, जिसकी चर्चा क्रिकेट के गलियारों में काफी समय तक की जाएगी। हालांकि, मैच के दौरान दोनों टीमों पर आईसीसी के नए नियमों की मार भी पड़ी।

आईसीसी के नए नियम पड़े भारी

आईसीसी के नए नियम पड़े भारी

भारत और पाकिस्तान को आईसीसी के नए नियमों का खामियाजा भुगतना पड़ा। दरअसल, दोनों टीमें तय समय के अंदर 20 ओवर पूरे नहीं कर पाई। आईसीसी के नए नियमों के मुताबिक, अगर कोई भी टीम निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाती है तो बचे ओवरों के दौरान 30 गज के घेरे में 4 की जगह 5 खिलाड़ियों को रखना अनिवार्य होगा। इस नए नियम के तहत फील्डिंग करने वाले टीमों को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है। मैच के दौरान रोहित शर्मा और बाबर आजम पर भी ये नया नियम काफी भारी पड़ा।

आखिरी 3 ओवर में पाक ने बनाए 33 रन

आखिरी 3 ओवर में पाक ने बनाए 33 रन

आईसीसी के ये नए नियम इसी साल 16 जनवरी 2022 से लागू हुए हैं। पाकिस्तान की पारी के दौरान आखिरी के 3 ओवरों में टीम इंडिया को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। तय समय के अंदर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 17 ओवर ही पूरे कर पाए थे। उस समय पाक का स्कोर 114-6 था। स्लो ओवर रेट के चलते रोहित को एक फील्डर 30 गज के दायरे में लाना पड़ा। इसका फायदा पाकिस्तान ने उठाया और आखिरी की 17 गेंदों पर 33 रन बना दिए।

बाबर को भी हुआ नुकसान

बाबर को भी हुआ नुकसान

पाकिस्तान भी भारत की ही तरह तय समय में 17 ओवर ही फेंक सकी। पाक कैप्टन बाबर आजम को इस कारण एक फील्डर को 30 गज के दायरे में लाना पड़ा। आखिरी 3 ओवर में भारत को जीत के लिए 32 रन चाहिए थे। 18वें ओवर में रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या ने 11 और 19वें ओवर में 14 रन बनाकर मैच को टीम इंडिया के पक्ष में ला खड़ा किया। आखिरी ओवर में भारत को 7 रन बनाने थे और हार्दिक पांड्या ने चौथी गेंद पर छक्का जड़कर टीम को रोमांचक जीत दिलाई।

जमकर हुई रनों की बारिश

जमकर हुई रनों की बारिश

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आखिरी तीन ओवर में 4 विकेट खोकर 33 रन बनाए। वहीं, टीम इंडिया ने एक फील्डर कम होने का फायदा उठाते हुए सिर्फ जडेजा का विकेट गंवाया और 32 रन बनाए। आने वाले मैचों में ना सिर्फ रोहित शर्मा और बाबर आजम बल्कि सभी टीमों के कप्तान तय समय में ही 20 ओवर हर हाल में पूरे करना चाहेंगे।

बता दें कि पाक ने भारत को जीत के लिए 148 रन का टारगेट दिया था, जिसे टीम ने 5 विकेट खोकर 19.4 ओवर में हासिल किया।

भारत का अगला मैच 31 को

भारत का अगला मैच 31 को

एशिया कप में टीम इंडिया अपना अगला मुकाबला हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में ही खेलेगी। वहीं, पाक टीम का सामना इसी टीम से 2 सितंबर को होगा। पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच ये मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+