पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने किया सनसनीखेज दावा, 2011 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल था फिक्स
नई दिल्ली, अगस्त 05। क्रिकेट में अगर भारत-पाकिस्तान के बीच हुए यादगार मुकाबलों की बात की जाए तो 2011 विश्व कप का सेमीफाइनल जरूर याद आता है। यह मैच इसलिए भी यादगार है क्योंकि भारत में भारत-पाकिस्तान के बीच खेला गया यह मैच अभी तक तो आखिरी था। उसके बाद से भारत में दोनों टीमें अभी तक नहीं खेली हैं। दोनों देशों के बीच हुए इस ऐतिहासिक मैच पर अब 11 साल बाद सवाल खड़े हुए हैं। जी हां, पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज जुल्करनैन हैदर ने आरोप लगाया है कि 2011 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच फिक्स था।

फिक्स था 2011 विश्व कप का फाइनल!
स्पोर्ट्सकीड़ा की खबर के मुताबिक, जुल्करनैन हैदर का आरोप है कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने मिलकर 2008 से लेकर 2013 तक सत्ता में रहने के दौरान कई मैच फिक्स किए थे। इसमें 2011 विश्व कप का सेमीफाइनल भी शामिल है। जुल्करनैन ने यह गंभीर आरोप एक इंटरव्यू में लगाए हैं, जो उन्होंने हाल ही में दिया है।

पाकिस्तान को उस मैच मिली थी 29 रन से हार
आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच 2011 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच 30 मार्च 2011 को मोहाली में खेला गया था। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 29 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। पाकिस्तान की इस हार का असर पाकिस्तान क्रिकेट फैंस पर काफी पड़ा था। अगले कई सालों तक पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस ने क्रिकेट में अपनी रूचि को खो दिया था। हालांकि अब कई सालों बाद फिर से पाकिस्तानी टीम के फैंस की बढ़ोतरी हो रही है।

2010 में जुल्करनैन ने लिया था संन्यास
आपको बता दें कि जुल्करनैन हैदर के इस सनसनीखेज खुलासे के बाद ना सिर्फ पाकिस्तान में बल्कि भारतीय क्रिकेट में भी खलबली मच गई है। जुल्करनैन हालांकि 2011 विश्व कप में पाकिस्तानी टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन वो पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के काफी करीब थे। उन्होंने 2010 में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था।
जुल्करनैन हैदर ने दावा किया है कि वो इस बात को लेकर काफी आश्वस्त हैं कि पीपीपी का पूरा नेतृत्व उस मैच फिक्सिंग में शामिल था। उन्होंने दिवंगत रहमान मलिक और पूर्व टीम मैनेजर एजाज बट का भी नाम लिया। पूर्व क्रिकेटर का नाम वकार यूनुस था। यह पूछे जाने पर कि टीम के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई, उन्होंने कहा कि अगर इस मुद्दे पर कार्रवाई की जाती तो पूरी टीम को प्रतिबंधित कर दिया जाता। इससे पाकिस्तान की और भी बदनामी होगी।












Click it and Unblock the Notifications