IND vs PAK: भारत की घातक गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान ने टेके घुटने, जीत के लिए मिला 192 रन का लक्ष्य
India vs Pakistan, 12th Match: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में आज, 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान, दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम पर आमने-सामने हैं। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंजबाजी का फैसला किया है। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत शानदार रही, लेकिन जैसे ही भारतीय गेंदबाज लय में आए पाक टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।
भारत की घातक गेंदबाजी के आगे पाकिस्तानी टीम ने पूरी तरह से घुटने टेक दिए। पाकिस्तान की पहली पारी 42.2 ओवर में 191 रन सिमट गई। भारत को जीत के लिए 192 रन का लक्ष्य मिला है।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही। अब्दुल्ला शफीक और इमाम-उल-हक ने अच्छी साझेदारी की। हालांकि, भारत की गेंदबाजी लाइन-अप ने जल्द ही मामला अपने हाथ में ले लिया और पूरी तरह से हावी हो गई। पाकिस्तान के लिए बाबर आजम ने 50 रन बनाए, जबकि मोहम्मद रिजवान ने 49 रन बनाए। भारत के लिए हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जड़ेजा और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट लिए।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ












Click it and Unblock the Notifications