IND vs NZ: मैच से पहले Virat Kohli की दीवानगी में डूबा पूरा रायपुर, तिरंगे से बना पोस्टर देख हर कोई दंग

India vs New Zealand, Virat Kohli painting: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारत को 12 रनों से जीत मिली है। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में अपनी बढ़त बना ली है।

India vs New Zealand

India vs New Zealand, Virat Kohli painting: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार को भारत का सामना न्यूजीलैंड से होना है। गुरुवार को हैदराबाद में 12 रनों से जीत हासिल करने के बाद अब भारत 21 जनवरी को होने वाले इस मैच में जीत हासिल करना चाहेगा। भारत अगर रायपुर वनडे जीतने में कामयाब रहता है तो वह श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भी वनडे सीरीज अपने नाम कर लेगा। रायपुर में फैंस बेसब्री के साथ इस मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं।

भारत के पास सीरीज जीतने का मौका

भारत के पास सीरीज जीतने का मौका

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत की कोशिश न्यूजीलैंड को एक बार फिर पटखनी देने की होगी। भारतीय टीम तीन मैच की सीरीज में 1-0 से आगे है। ऐसे में वह दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे सीरीज जनवरी 2019 में जीती थी। इसके बाद से दो बार न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में भारत को हराया है। ऐसे में भारत के पास सीरीज जीतने का रायपुर में बेहतरीन मौका होगा।

फैंस पर दिखा कोहली का क्रेज

फैंस पर दिखा कोहली का क्रेज

विराट कोहली एक बार फिर अपने पुराने अवतार में नजर आ रहे हैं। रायपुर में वह टीम के लिए बड़ी पारी खेल सकते हैं। रायपुर के एक दीवार पर विराट कोहली का फैंस ने तिरंगे के साथ एक फोटो बना दिया। इस फोटो में विराट कोहली अपने शतक को लगाने के बाद खुशी जाहिर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर विराट कोहली की यह पेंटिंग तेजी से वायरल हो रही है। लोग लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

जबरदस्त फॉर्म में हैं कोहली

जबरदस्त फॉर्म में हैं कोहली

विराट कोहली मौजूदा समय में कमाल के फॉर्म से गुजर रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में कोहली ने शतक लगाया था। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में भी कोहली ने शतक लगाया। इस तरह उन्होंने लगातार दो मुकाबलों में दो शतक जड़ दिए। सीरीज के अंतिम मैच में कोहली ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। अब कोहली की नजरें न्यूजीलैंड पर है, विराट की कोशिश कीवी के खिलाफ भी शतक जड़ने की होगी।

कोहली तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड

कोहली तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड

कोहली सचिन तेंदुलकर के बनाए हुए 49 शतक के रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब है। वह इस साल सचिन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक कोई वनडे मुकाबला नहीं खेला गया है। लेकिन टी-20 मैचों में यहां हाई स्कोरिंग गेम देखने को मिले हैं। ऐसे में बल्लेबाजी की मददगार मानी जाने वाली इस पिच पर कोहली के बल्ले से एक और बड़ी पारी देखने को मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+