IND vs NZ: रोक सको तो रोक लो, किंग कोहली ने 8 साल बाद किया ये काम, अभी तो पिक्चर बाकी है.....

India vs New Zealand, Virat Kohli: भारत और न्यूजीलैंड के बीच धर्मशाला के मैदान पर 22 अक्टूबर को वर्ल्ड कप का बड़ा मुकाबला खेला जाना है। भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही इस वर्ल्ड कप में ऐसी टीम है जिन्हें अब तक एक भी हार का सामना नहीं करना पड़ा है। अब तक खेल चार मैचों में जीत हासिल करने के बाद प्वाइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड की टीम बेहतर नेट रन रेट के कारण टॉप पर है। वहीं, भारतीय टीम दूसरे नंबर पर है। दोनों ही टीमों के पास 8-8 प्वाइंट है।

कोहली पर रहेगी नजरें: भारत और न्यूजीलैंड मैच के दौरान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पर नज़रें रहेगी। विराट कोहली ने अपने पिछले मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ कमाल का शतक जड़ने का काम किया था। विराट कोहली इस वर्ल्ड कप में अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी वह टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे। विराट कोहली के बल्ले से न्यूजीलैंड के खिलाफ भी एक बड़ी पारी देखने को मिल सकती है।

India vs New Zealand 1

चेज करते हुए पहला शतक: विराट कोहली भारत के लिए साल 2011, साल 2015 और साल 2019 तीन वनडे वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। लेकिन तीनों ही वनडे वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने एक भी शतक चेज करते हुए नहीं लगाया था। कोहली को चेज मास्टर कहा जाता है ऐसे में वर्ल्ड कप के दौरान उनके बल्ले से एक भी शतक चेज करते हुए नहीं आया था। लेकिन विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ 100 रनों की पारी खेलकर वर्ल्ड कप में चेज करते हुए अपना पहला शतक पूरा किया।

8 साल बाद किया ये काम: वनडे वर्ल्ड कप में विराट कोहली का आखिरी शतक साल 2015 में आया था। 8 साल बाद विराट कोहली ने एक बार फिर वर्ल्ड कप में शतक लगाने का काम किया है। विराट कोहली ने एशिया कप के दौरान भी अपने बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया था। विराट कोहली से इस वर्ल्ड कप में टीम को बड़े मुकाबलों में बड़ी पारी की उम्मीद होगी। सेमी फाइनल जैसे नॉक आउट मुकाबले में विराट कोहली टीम के लिए बेहतरीन खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+