IND vs NZ: विराट कोहली के शतक पर ये क्या बोल गए शाहीद अफरीदी, लाइव टीवी पर सरेआम मान ली ये बात
Virat Kohli break Sachin Tendulkar Records: न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की। विराट कोहली ने 113 गेंदों में 117 रनों की पारी खेल कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने का काम किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। विराट कोहली अब वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
कोहली का दमदार शतक: न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ते ही विराट कोहली ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। सचिन तेंदुलकर ने वनडे फॉर्मेट में 49 शतक लगाए थे। विराट कोहली ने इस मुकाबले में 100 रन बनाकर 50वां वनडे शतक पूरा कर लिया है। इसके साथ ही वह इस लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं। विराट कोहली के शतक के बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार फैंस का रिएक्शन सामने आ रहा है।

अफरीदी ने कही ये बड़ी बात: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी विराट कोहली की इस पारी की तारीफ की है। शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल समा टीवी पर बात करते हुए कहा कि विराट कोहली जिस तरीके के खिलाड़ी हैं वह यह डिजर्व करते थे। शतक लगाने के बाद भी वह सिंगल्स ले रहे थे, यह दर्शाता है कि उनकी फिटनेस किस लेवल की है। विराट कोहली जैसा फिट खिलाड़ी ही सचिन तेंदुलकर के इस रिकार्ड को तोड़ सकता था।
कोहली ही कर सकते थे ये कारनामा: इसी शो में मौजूद पाकिस्तान के एक और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने भी विराट कोहली की जमकर तारीफ की। मोहम्मद यूसुफ ने कहा विराट कोहली से मैं मिला हूं। उनका व्यवहार बहुत ही शानदार है। वह बेहद सरल व्यक्ति हैं, उन्होंने अपने ऊपर काफी मेहनत की है। इसके लिए उन्होंने कई बलिदान भी दिया है। वह अपने खाने-पीने और डाइट का काफी ध्यान रखते हैं। यही वजह है कि वह इतने फिट हैं। इस तरह के खिलाड़ी ही इस तरह का रिकॉर्ड बना सकता है।












Click it and Unblock the Notifications