3 खिलाड़ी जो कर सकते हैं दूसरे टेस्ट में KL Rahul को रिप्लेस! लिस्ट में सालों बाद वापसी करने वाले का भी नाम
India vs New Zealand, KL Rahul: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार यानी 24 अक्तूबर से खेला जाना है। यह मुकाबला पुणे में खेला जाएगा। पहला टेस्ट मैच हारने के बाद भारतीय टीम दूसरे मुकाबले में दमदार वापसी करना चाहेगी। पहले मुकाबले में 8 विकेट से हार झेलने वाली भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है।
केएल राहुल हो सकते हैं बाहर
पुणे में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में केएल राहुल की जगह किसी और खिलाड़ी को मौका दिया जा सकता है। शुभमन गिल, ध्रुव जुरैल और वॉशिंगटन सुंदर में से किसी एक खिलाड़ी की दूसरे टेस्ट में एंट्री हो सकती है। बेंगलुरु टेस्ट की दोनों ही पारियों में केएल राहुल बल्ले से नाकाम साबित रहे थे।

शुभमन गिल
अगर शुभमन गिल की प्लेइंग इलेवन में वापसी होती है तो केएल राहुल को बाहर किया जा सकता है। गिल की जगह पहले टेस्ट में खेलने वाले सरफराज खान ने दमदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में दूसरे टेस्ट में भी उनका खेलना लगभग तय माना जा रहा है।
ध्रुव जुरैल
ऋषभ पंत पहले टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके घुटने पर चोट लगी थी। हालांकि, दूसरे टेस्ट में भी उनका खेलना पक्का माना जा रहा है। लेकिन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ध्रुव जुरैल को दी जा सकती है। ऐसे में केएल राहुल की जगह ध्रुव जुरैल भी प्लेइंग इलेवन में अपना दावा ठोक सकते हैं।
वॉशिंगटन सुंदर
तीन साल बाद भारतीय टेस्ट टीम में वॉशिंगटन सुंदर की वापसी हुई है। हालांकि, उन्होंने अभी ही शानदार शतक जड़ा है। तमिलनाडु की ओर से खेलते हुए उन्होंने दिल्ली के खिलाफ यह कारनामा किया। वह गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।
दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रित बुमरा (वीसी), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव , मो. सिराज, आकाश दीप, वाशिंगटन सुंदर।












Click it and Unblock the Notifications