IND vs NZ: कब और कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच, यहां देख सकेंगे लाइव
India vs New Zealand Test Series: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज को श्रीलंका ने अपने नाम किया। श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन दूसरे टेस्ट मैच में बेहद निराशाजनक रहा। श्रीलंका के बाद अब न्यूजीलैंड की टीम भारतीय दौरे पर आने वाली है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 अक्तूबर से टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है।
16 अक्टूबर को होगा पहला मुकाबला
बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया 3 टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड के साथ खेलेगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज भारत के लिए बेहद अहम होने वाली है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 16 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए फैंस अभी से बेकरार हैं।

खेले जाएंगे कुल तीन मैच
सीरीज की शुरुआत 16 से 20 अक्टूबर तक बेंगलुरु में पहले टेस्ट से होगी, उसके बाद 23 से 28 अक्टूबर तक पुणे में दूसरा टेस्ट होगा और वानखेड़े स्टेडियम में तीसरा टेस्ट होगा। कुछ दिन पहले ही मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने घोषणा की थी कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच 1 से 5 नवंबर तक होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए टिकट की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं होगी।
ऐसा रहा है रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच कई रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन दोनों टीमों के बीच 62 टेस्ट मैच अब खेले गए हैं। भारत ने इनमें से 22 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि न्यूजीलैंड ने 13 में जीत दर्ज की है। वहीं दोनों टीमों के बीच 27 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं। कुल मिलाकर टेस्ट क्रिकेट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबलों ने फैंस को काफी रोमांचित किया है।
स्पोर्ट्स 18 और जियो सिनेमा पर लाइव देख सकते हैं मैच
सीरीज के मैच लाइव देखने की बात है तो सभी मैच आप स्पोर्ट्स 18 के माध्यम से टीवी पर देख सकते हैं। वहीं अगर आप मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए जियो सिनेमा है। अगर आपके घर में स्मार्ट टीवी पर है तो वहां भी आप जियो सिनेमा एप्प पर मैच देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications