IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ 'गब्बर' की दहाड़, सचिन-धोनी के इस खास क्लब में हुए शामिल

भारतीय टीम के कप्तान शिखर धवन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में कमाल की बल्लेबाजी की। पहले वनडे में धवन ने 77 गेंद पर 72 रन बनाए जिस दौरान उन्होंने 13 चौके लगाने का काम किया।

India vs New Zealand ODI Shikhar Dhawan batting: भारतीय टीम के कप्तान शिखर धवन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में कमाल की बल्लेबाजी की। पहले वनडे में धवन ने 77 गेंद पर 72 रन बनाए जिस दौरान उन्होंने 13 चौके लगाने का काम किया। शिखऱ धवन के अलावा शुभमन गिल ने भी अर्धशतक जड़ने का काम किया। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए शानदार 124 रनों की साझेदारी की और टीम को एक ठोस शुरुआत दिलाने का काम किया।

धवन ने लिस्ट ए करियर में पूरे किए 12 हजार रन

धवन ने लिस्ट ए करियर में पूरे किए 12 हजार रन

अपनी इस शानदार बल्लेबाजी के दौरान शिखर धवन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। शिखर धवन ने अपने लिस्ट ए करियर में 12 हजार रन पूरे कर लिए हैं। ऐसा करने वाले धवन भारत के सातवें बल्लेबाज बन गए हैं। शिखर धवन ने अपने 297वें लिस्ट ए मैच में यह बड़ा रिकॉर्ड हासिल किया। धवन ने 162 वनडे मैचों में 6744 रन बनाए हैं, जिसमें 17 शतक और 30 अर्धशतक शामिल हैं।

इन भारतीयों के खास लिस्ट में शामिल हुए धवन

इन भारतीयों के खास लिस्ट में शामिल हुए धवन

सचिन तेंदुलकर 551 लिस्ट ए मैचों में 21,999 रन बना चुके हैं।
सौरव गांगुली 437 लिस्ट ए मैचों में 15, 622 रन बना चुके हैं।
राहुल द्रविड़ 449 लिस्ट ए मैचों में 15,271 रन बना चुके हैं।
विराट कोहली 296 लिस्ट ए मैचों में 13,786 रन बना चुके हैं।
एमएस धोनी 423 लिस्ट ए मैचों में 13,353 रन बना चुके हैं।
युवराज सिंह 423 लिस्ट ए मैचों में 12,633 रन बना चुके हैं।
शिखर धवन 297 लिस्ट ए मैचों में 12,025 रन बना चुके हैं।

श्रेयस अय़्यर ने भी जड़ा अर्धशतक

श्रेयस अय़्यर ने भी जड़ा अर्धशतक

शिखर धवन-शुभमन गिल के अलावा श्रेयस अय्यर ने भी टीम के लिए अर्धशतक ज़ड़ने का काम किया। सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत के जल्दी आउट होने के बाद अय्यर ने टीम को संभाला। श्रेयस अय्यर ने 56 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके वनडे करियर का 13वां अर्धशतक रहा। वहीं ऋषभ पंत एक बार फिर फ्लॉप रहे और सिर्फ 23 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हो गए। लोकी फर्ग्यूसन की छोटी गेंद को पुल करने की कोशिश में वह क्लीन बोल्ड हो गए।

दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी

दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी

भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे, केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम लाथम (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सैंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+