IND vs NZ: सेमीफाइनल में छाए मोहम्मद शमी, जहीर खान का 12 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा

India vs New Zealand Most wickets: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारतीय टीम ने अपनी जगह बना ली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 70 रनों से जीत हासिल करते ही भारतीय टीम 12 साल बाद एक बार फिर फाइनल मैच खेलने के लिए तैयार है। वहीं भारत से हार झेलने के साथ न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। रविवार 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

भारत की जीत के कई हीरो: भारतीय टीम की जीत में कई हीरो रहे। बल्ले के साथ विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अपना दम दिखाया। वहीं गेंद से मोहम्मद शमी ने कमाल की गेंदबाजी की। मोहम्मद शमी ने इस मुकाबले में सात विकेट झटकने का काम किया। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया।

India vs New Zealand 1

तोड़ा जहीर खान का रिकॉर्ड: शुरुआती चार मैचों से प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने वाले मोहम्मद शमी ने कमाल की वापसी की। वर्ल्ड कप में आने के साथ ही मोहम्मद शमी लगातार विकेट लेने में कामयाब रहे। उन्होंने अब तक इस वर्ल्ड कप में कुल 23 विकेट ले लिए हैं। साल 2011 के वनडे वर्ल्ड कप में भारत के लिए जहीर खान ने सबसे अधिक 21 विकेट लिए थे। मोहम्मद शमी ने जहीर खान का 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

सबसे तेज 50 विकेट: वहीं वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज 50 विकेट लेने के मामले में भी मोहम्मद शमी टॉप पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए मोहम्मद शमी ने 17 मैचों में 50 विकेट लेने का काम किया। इससे पहले मिचेल स्टार्क ने 19 मुकाबले में 50 विकेट झटके थे। मोहम्मद शमी के परफॉर्मेंस को देखकर सोशल मीडिया पर लगातार फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+