IND vs NZ: पंड्या के बाद सूर्यकुमार भी चोटिल! ईशान को मधुमक्खी ने काटा, टेंशन में रोहित शर्मा
India vs New Zealand, Suryakumar Yadav: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या चोटिल होने के कारण इस मुकाबले में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। हार्दिक पंड्या की जगह कौन खेलेगा? इस सवाल का जवाब हर कोई जानने के लिए बेताब है। रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ बेस्ट प्लेइंग इलेवन मैदान में उतारने की कोशिश करेंगे।
सूर्यकुमार यादव को लगी चोट: सूर्यकुमार यादव हार्दिक पंड्या की जगह न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं। लेकिन सूर्यकुमार यादव को लेकर अच्छी खबर नहीं आ रही है। दरअसल मैच से पहले धर्मशाला के मैदान में नेट प्रैक्टिस के दौरान सूर्यकुमार यादव की कलाई पर गेंद लग गई। जिसके बाद उन्होंने प्रेक्टिस करना छोड़ दिया, वह सीधा फिजियो के पास गए और अपना ट्रीटमेंट कराया। ऐसे में सूर्यकुमार यादव के खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ है।

ईशान को मधुमक्खी ने काटा: भारत के पास ईशान किशन के रूप में एक और विकल्प मौजूद है। किशन ने शुभमन गिल की गैर मौजूदगी में रोहित शर्मा के साथ वर्ल्ड कप की शुरुआती दो मुकाबले में ओपनिंग की थी। ईशान किशन बेहतर बल्लेबाज हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले नेट प्रैक्टिस के दौरान ईशान को मधुमक्खी ने काट लिया। इसके बाद उन्होंने भी बीच में ही प्रेक्टिस को छोड़ दिया। मैच से पहले भारतीय टीम की परेशानी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।
रोहित को करने होंगे दो बदलाव: बांग्लादेश के खिलाफ फील्डिंग के दौरान चोटिल होने वाले हार्दिक पंड्या भारतीय टीम के लिए गेंद और बल्ले दोनों से ही संतुलन प्रदान करते हैं। ऐसे में हार्दिक पंड्या की गैर मौजूदगी में कप्तान रोहित शर्मा को टीम में एक नहीं बल्कि दो बदलाव करने पर सकते हैं। भारतीय टीम को एक गेंदबाज के साथ-साथ एक बल्लेबाज की जरूरत भी होगी। अगर सूर्यकुमार यादव की चोट गहरी नहीं हुई तो न्यूजीलैंड के खिलाफ शार्दुल ठाकुर और हार्दिक पंड्या टीम से बाहर होंगे। सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications