IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद भी भारत को बड़ा नुकसान, कप्तान रोहित से हुआ ये अपराध

India vs New Zealand, Slow over-rate penalty: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारत को 12 रनों से जीत मिली है। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में अपनी बढ़त बना ली है।

India vs New Zealand

India vs New Zealand, Slow over-rate penalty: हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच को भारत ने रोमांचक अंदाज में अपने नाम किया। आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 20 रनों की जरूरत थी। लेकिन पहली गेंद पर छक्का लगाने के बाद माइकल ब्रेसवेल दूसरे गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। भारत ने इस मुकाबले को 12 रनों से जीत लिया। भारत की इस जीत में गेंद के साथ मोहम्मद सिराज ने कमाल का प्रदर्शन किया।

आईसीसी ने लगाया भारत पर जुर्माना

आईसीसी ने लगाया भारत पर जुर्माना

न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में बुधवार को मिली जीत के बाद भी भारतीय टीम पर आईसीसी ने जुर्माना लगा दिया है। पहले वनडे में धीमे ओवर रेट के लिए मैच फीस के 60 फीसदी का जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी के मैच रेफरियों के एलीट पैनल के जवागल श्रीनाथ ने भारत पर यह जुर्माना लगाया है। भारतीय गेंदबाज तय समय पर अपनी गेंदबाजी खत्म नहीं कर सके थे। तीन ओवर पीछे रहने के कारण भारतीय टीम को अब इस जुर्माने को भरना होगा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपना अपराध और सजा को स्वीकार कर लिया है।

इस तरह लगाया जाता है जुर्माना

इस तरह लगाया जाता है जुर्माना

भारत इस मुकाबले में तीन ओवर पीछे रह गया। यानी हर ओवर में 20 प्रतिशत के हिसाब से भारत पर 60 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि आईसीसी आचार संहिता के धीमी ओवर गति से जुड़े अनुच्छेद 2.22 के अनुसार निर्धारित समय में ओवर पूरे न करने पर खिलाड़ियों पर प्रति ओवर की दर से उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

21 जनवरी को होगा सीरीज का दूसरा मुकाबला

21 जनवरी को होगा सीरीज का दूसरा मुकाबला

तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 21 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा। रायपुर में होने वाले मुकाबलों को जीतकर भारत सीरीज को अपने नाम करने की कोशिश करेगा। पहले मुकाबले में बल्ले से दोहरा शतक जड़ने वाले शुभमन गिल अपनी इस फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे। वहीं पांच मैचों में तीन शतक जड़ने वाले विराट कोहली की भी कोशिश बचे हुए दो मुकाबलों में बड़ा स्कोर बनाने की होगी। दूसरी ओवर न्यूजीलैंड की कोशिश दूसरा मैच जीतकर सीरीज को बराबरी पर लाने की होगी।

Recommended Video

    IND vs NZ: Virat Kohli को मिली New Zealand वनडे सीरीज का आखिरी मैच ना खेलने की सलाह | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+