Hardik Pandya ने रचा इतिहास, भारत के लिए ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

India vs New Zealand, 3rd T20 Hardik Pandya: न्यूजीलैंड के खिलाफ हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारत ने टी-20 सीरीज पर कब्जा जमाया। सीरीज के अंतिम मैच में भारत ने बड़ी जीत हासिल की।

India vs New Zealand

India vs New Zealand, 3rd T20 Hardik Pandya: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार को भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारत ने लगातार चौथी टी-20 सीरीज को अपने नाम किया। न्यूजीलैंड से पहले भारत ने श्रीलंका को हराया था। तीसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 168 रन से हराकर भारतीय टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ 168 रनों से मिली जीत के बाद भारत ने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। भारतीय टीम की यह लगातार 8वीं टी-20 सीरीज जीत थी। पिछली 12 सीरीज से टीम को हार नहीं मिली है। हार्दिक पंड्या से पहले रोहित शर्मा की कप्तानी में भी टीम का टी-20 रिकॉर्ड शानदार रहा था। भारतीय टीम की अपने सरजमीं पर यह 50वीं टी-20 मैच में जीत थी। इससे पहले दुनिया की कोई भी टीम अपने घर पर इतने टी-20 मुकाबलों में जीत हासिल नहीं कर सकी है।

हार्दिक पंड्या ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

हार्दिक पंड्या ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

इस मैच में चार विकेट झटकने वाले कप्तान हार्दिक पंड्या ने अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है। दरअसल, इस मैच में 17 गेंदों में 30 रनों की पारी खेलने के साथ ही हार्दिक ने टी-20 क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही गेंदबाजी में चार विकेट झटकने के साथ ही उन्होंने टी-20 में 100 विकेट भी पूरे किए। ऐसा करने वाले हार्दिक पंड्या भारत के पहले ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। पंड्या से पहले कोई भी खिलाड़ी भारत के लिए यह कारनामा नहीं कर सका था।

 गेंद और बल्ले से हार्दिक पंड्या ने रचा इतिहास

गेंद और बल्ले से हार्दिक पंड्या ने रचा इतिहास

हार्दिक पंड्या से पहले युसुफ पठान भारत के सबसे सफल ऑलराउंडर थे। युसुफ पठान के नाम टी-20 फॉर्मेट में 4852 रन और 99 विकेट दर्ज थे। लेकिन पंड्या ने पठान को पछाड़ते हुए यह रिकॉर्ड अब अपने नाम कर लिया है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारतीय युवा टीम का प्रदर्शन धमाकेदार रहा है। घरेलू सीरीज से लेकर दूसरे देश में होने वाले द्विपक्षीय सीरीज में भी भारत पिछले कुछ समय से बेस्ट प्रदर्शन करता रहा है।

168 रन से जीता भारत

168 रन से जीता भारत

टी-20 सीरीज के अंतिम मुकाबले को भारत ने 168 रनों से अपने नाम किया। भारतीय ओपनर शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 234 रन बनाए। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 12.1 ओवर में 66 रन के स्कोर पर ऑलराउट हो गई। भारत के लिए कप्तान हार्दिक पंड्या ने सबसे ज्यादा चार विकेट लेने में सफल रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+