IND vs NZ: 'ऐसे कौन मारता है भाई', शुभमन गिल की बल्लेबाजी ने जीता फैंस का दिल

India vs New Zealand, 1st ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन गिल ने कमाल की बल्लेबाजी की। शुभमन गिल ने अपनी इस पारी में कई बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम किया।

Shubman Gill

India vs New Zealand, 1st ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन गिल ने अपने वनडे करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा। इस दोहरे शतक के साथ ही उन्होंने कई खिलाड़ियों को पछाड़ने का काम भी किया। शुभमन गिल ने वनडे में सबसे तेज हजार रन बनाने के मामले में शिखर धवन और शुभमन गिल को पछाड़ दिया है। गिल ने महज 19 पारियों में ही अपने वनडे करियर का हजार रन पूरा कर लिया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर शुभमन गिल ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। शुभमन गिल वनडे फॉर्मेट में दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। मैच की बात करें तो भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुभमन गिल ने कप्तान के साथ पारी की शुरुआत की। इन दोनों ने शुरुआती 12 ओवर में 60 रन बनाकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई।

149 गेंदों में जड़े 208 रन

149 गेंदों में जड़े 208 रन

इसके बाद सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या के साथ मिलकर गिल ने एक छोर से टीम को संभालने का काम किया। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या ने छोटी लेकिन टीम के लिए अहम पारी खेलने का काम किया। वहीं शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाकर भारत के स्कोर 349 तक पहुंचाने का काम किया। शुभमन गिल ने 149 गेंदों में उन्नीस चौकों और नौ छक्कों की मदद से 208 रन बनाए।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं गिल

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं गिल

49वें ओवर में शुभमन गिल ने लॉकी फर्ग्यूसन की लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़कर अपना दो सौ रन पूरा किया। गिल की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने गिल की बल्लेबाजी को देख लिखा कि भला ऐसे कौन मारता है भाई। शुभमन गिल दोहरे शतक के बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं गिल को लेकर फैंस की तरफ से आने वाले रिएक्शनों पर...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+