IND vs NZ Dream 11: भारत-न्यूजीलैंड मैच के लिए ये है सबसे धांसू ड्रीम 11 टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?

IND vs NZ Dream11 Prediction: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 21वें मैच में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें 22 अक्टूबर को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इस दौरान देखना दिलचस्प होगा कि किसका विजय रथ कौन रोकता है, क्योंकि दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अब तक चार जीत के साथ अजेय रही हैं। आइए इस मैच से पहले जानते हैं कि आज की बेस्ट ड्रीम-11 टीम में कौन-कौन दिग्गज खिलाड़ी आपकी किस्मत बदल सकते हैं।

पिछले मुकाबले में कैसा रहा भारत का प्रदर्शन
भारत ने अपने आखिरी मैच में बांग्लादेश से मुकाबला किया, जहां बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद नियमित अंतराल पर कई विकेट गिरे। मुश्फिकुर रहीम और महमुदुल्लाह की जोड़ी ने टीम को 256 रनों के अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। रोहित और गिल की आक्रामक शुरुआत के बाद, कोहली ने कमान संभाली और एक शतक के साथ टीम को सात विकेट से आसान जीत दिलाई।

team india

न्यूजीलैंड ने किससे जीता पिछला मैच
न्यूजीलैंड ने अपने आखिरी मैच में अफगानिस्तान से मुकाबला किया, जहां अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड के टॉप आर्डर से उन्हें अच्छी शुरुआत मिली। इसके बाद लैथम और फिलिप्स का अनुभव उनके काम आया। दोनों ने टीम को 288 के मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया। धीमी पिच पर अफगानिस्तान कभी भी लक्ष्य का पीछा नहीं कर सका। उनके कुछ बल्लेबाजों ने शुरुआत तो की, लेकिन कोई भी टिक नहीं सका और 149 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गए।

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच मुख्य रूप से बल्लेबाजों के लिए मददगार है। तेज गेंदबाज यहां कुछ सीम और स्विंग मूवमेंट का फायदा उठा सकते हैं, जोकि बल्लेबाजों के लिए समस्या पैदा कर सकता है। हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे स्पिनर्स को भी मदद मिलने की उम्मीद है। बल्लेबाजों को सेट होने में समय लग सकता है, लेकिन एक बार सेट होने के बाद चौके-छक्के भी खूब देखने को मिल सकते हैं। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का विकल्प चुन सकती है।

भारत और न्‍यूजीलैंड का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 116 वनडे मैच खेले गए हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने कुल 58 वनडे मैच जीते हैं, वहीं कीवी टीम ने 50 मैचों में जीत दर्ज की है। इस आंकड़े के अनुसार टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ इस फॉर्मेट में मजबूत स्थिति में है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच के लिए बेस्ट ड्रीम 11 टीम

  • विकेटकीपर: टॉम लैथम, केएल राहुल
  • बल्लेबाज: डेवोन कॉनवे, रोहित शर्मा, विराट कोहली, डेरियल मिचेल, शुभमन गिल
  • ऑलराउंडर: मिचेल सैंटनर
  • गेंदबाज: ट्रेंट बोल्ट, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह
  • कप्तान: रोहित शर्मा
  • उपकप्तान: डेवोन कॉनवे

धर्मशाला में कैसा रहेगा आज का मौसम
भारत और न्यूजीलैंड के मैच के दौरान रविवार को बारिश के साथ-साथ तूफान की भविष्यवाणी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, जब दोनों कप्तान रोहित शर्मा और टॉम लैथम भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे के आसपास टॉस के लिए बाहर आएंगे, उस समय 43 प्रतिशत बारिश की संभावना है, जिससे टॉस में देरी हो सकती है। यहां अधिकतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहेगा। धर्मशाला में एचपीसीए स्टेडियम पर 100 प्रतिशत बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+