IND vs NZ: लाइव मैच देखने का अब बदल गया है तरीका, TV पर मुकाबला फ्री देखने के लिए करना होगा यह काम
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच रविवार को खेला जाना है। सीरीज का पहला टी-20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया।
India vs New Zealand Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच रविवार को खेला जाना है। सीरीज का पहला टी-20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। रविवार यानी कि 20 नवंबर को माउंट मॉन्गानुई के बे ओवल मैदान पर सीरीज का दूसरा मुकाबला होना है। लेकिन दूसरे मैच के दौरान भी बारिश की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में फैंस को एक बार फिर निराशा झेलनी पड़ सकती है।
Recommended Video

आंकड़ों में भारत का पलड़ा भारी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 22 टी-20 मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान भारत ने 11 मैच अपने नाम किया है। जबकि न्यूजीलैंड के हिस्से में 9 जीत आए हैं। वहीं दो मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला था। न्यूजीलैंड में इन दोनों टीम के बीच 10 बार भिड़ंत हो चुकी है। जिसमें दोनों को 4-4 मैचों में जीत मिली है। वहीं दो मुकाबले टाई रहे जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। ऐसे में रविवार को होने वाला मुकाला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है।

इस चैनल पर देख सकते हैं लाइव मैच
इन दोनों देशों के बीच लाइव मैच देखने के लिए फैंस को इस बार अलग प्लेटफॉर्म पर जाना होगा। भारत के अधिकतर मुकाबले स्टार स्पोर्ट या डिज्नी होटस्टार पर प्रसारित किए जाते रहे हैं। लेकिन इस बार भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली सीरीज के प्रसारण अधिकार किसी टीवी चैनल के पास नहीं हैं। हालांकि, फैंस टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर लाइव मैच का आनंद उठा सकते हैं। वह यहां फ्री डिश का उपयोग कर फ्री में मैच देख सकते हैं।

अमेजन के प्राइम वीडियो पर लाइव देख सकेंगे मैच
इसके अलावा मोबाइल पर अमेजन के प्राइम वीडियो पर मैच को लाइव प्रसारण किया जाएगा। क्रिकेट फैंस यहां से मैच को आसानी से लाइव देख सकते हैं। इसके लिए फैंस को अमेजन के इस ओटीटी ऐप के लिए सब्सक्रिप्शन लेना होगा। इसके अलावा दोनों टीमों के सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर और इंस्टाग्राम के जरिए भी मैच से जुड़ी अपडेट को प्राप्त किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications