India Vs New Zealand: विराट कोहली- श्रेयस अय्यर ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, बने 5 बड़े रिकॉर्ड

इस विश्वकप में टीम इंडिया का प्रचंड फॉर्म सेमीफाइनल में भी जारी है। लगातार 9 मैच जीतने के बाद सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने 397 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। इस पारी में टीम के सिर्फ 4 बल्लेबाज आउट हुए।

मैच में शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने टीम को तूफानी शुरुआत दी और महज 8.1 ओवर में 71 रन बना दिए। रोहित ने 29 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली और 4 चौके-4 छक्के लगाए। वहीं शुभमन गिल ने 80 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने महज 66 गेंदों पर यह पारी खेली, इसमे उन्होंने 8 चौके, 3 छक्के लगाए। हालांकि चोटिल होने के बाद वह वापस पवेलियन लौट गए थे।

virat kohli

मैच में विराट कोहली 113 गेंदों पर 117 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 छक्के, 9 चौके लगाए। इस शतक के साथ विराट कोहली ने वनडे में शतकों का अर्धशतक लगा दिया है। यही नहीं विराट कोहली विश्वकप के एक एडिशन में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

उन्होंने सचिन तेंदुलकर के दोनों रिकॉर्ड को आज तोड़ दिया। सचिन तेंदुलकर ने वनडे में 49 शतक लगाए हैं, जबकि विराट के नाम अब 50 शतक हो गए हैं। इसके साथ ही मैच में कई बड़े रिकॉर्ड बने हैं, आइए डालते हैं 5 बडे़ रिकॉर्ड पर एक नजर

विश्वकप मे लगातार सर्वाधिक शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
3- रोहित शर्मा, 2019
2- राहुल द्रविड़, 1999
2- श्रेयस अय्यर, 2023

विश्वकप में नंबर 4 या उससे नीचे सर्वाधिक रन
511- श्रेयस अय्यर, 2023
499- स्कॉट स्टायरिस, 2007
482- एबी डिविलियर्स, 2015
465- बेन स्टोक्स, 2019
456- मार्टिन क्रो, 1992

विश्वकप में सर्वाधिक शतक
7- रोहित शर्मा
6- सचिन तेंदुलकर
6- डेविड वॉर्नर
5- रिकी पॉन्टिंग
5- कुमार संगाकारा
5- विराट कोहली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+