India vs New Zealand, 3rd Test: भारत को अपनी ही धरती पर मिली शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने 3-0 से जीती सीरीज
India vs New Zealand 3rd Test Day 3: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच खेला गया। न्यूजीलैंड ने मुंबई टेस्ट में भारत को 25 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 3-0 से जीत ली। न्यूजीलैंड भारत को भारत में 3-0 से हराने वाली पहली टीम बन गई।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच का नतीजा तीसरे दिन के दूसरे सेशन में आ गया। यह भारत के लिए घर पर एक बड़ा झटका था, क्योंकि यह पहली बार हुआ जब भारत ने 3 या उससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप झेला। इससे पहले ब्लैककैप्स ने बेंगलुरु और पुणे में क्रमशः 8 विकेट और 113 रन से टेस्ट मैच जीते थे

एजाज पटेल ने न्यूजीलैंड के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों पारियों में 11 विकेट लिए। उल्लेखनीय है कि इसी वानखेड़े स्टेडियम पर उन्होंने एक पारी में 10 विकेट भी निकाले थे। यह जीत न्यूजीलैंड के लिए एक ऐतिहासिक पल है, और भारतीय टीम के लिए सुधार की आवश्यकता का संकेत भी।
बेहद खराब रही भारत की शुरुआत
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार है कि भारत को घर में तीन मैचों की सीरीज में वाइटवॉश करना पड़ा। 147 रनों का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और वे लगातार विकेट खोते रहे। सिर्फ ऋषभ पंत ने 64 रन बनाकर भारत की उम्मीदों को जिंदा रखा।
ये भी पढ़िए- IND vs NZ: भारत में एजाज पटेल ने अपने नाम की बड़ी उपलब्धि, बने ऐसा कारनामा करने वाले पहले विदेशी गेंदबाज
हालांकि, पंत भी एजाज का शिकार बन गए और आउट हो गए। भारत 25 रनों से मैच हार गया। न्यूजीलैंड के लिए एजाज पटेल स्टार गेंदबाज रहे क्योंकि उन्होंने कुल 11 विकेट (5 और 6) झटके। उनके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने भी तीन विकेट लिए। इससे पहले भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने अपने 10 विकेट पूरे किए












Click it and Unblock the Notifications