IND vs NZ: कप्तान रोहित शर्मा ने आखिर किस पर फोड़ा हार का ठीकरा, खुद कबूल की ये बड़ी गलती

India vs New Zealand, 2nd Test: भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दूसरे टेस्ट मैच में हार झेलनी पड़ी है। अपने ही घर पर भारतीय खिलाड़ी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। न्यूजीलैंड ने पुणे टेस्ट मैच में भारत को 113 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। यह जीत न्यूजीलैंड के लिए कई मायनों में खास है।

न्यूजीलैंड का दमदार प्रदर्शन

दूसरे टेस्ट मैच जीतने के लिए अपनी दूसरी पारी में 359 रनों के लक्ष्य का पीछा करने वाली भारतीय टीम 245 रनों पर आउट हो गई। मैच की शुरुआत न्यूज़ीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले के साथ की। कीवी टीम अपनी पहली पारी में कुल 259 रन बनाने में सफल रही, जबकि भारतीय टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ़ 156 रन पर आउट हो गई।

India vs New Zealand 1

हार के बाद बोले कप्तान

टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद कप्तान रोहित शर्मा बेहद दुखी नजर आए। उन्होंने इस हार को निराशाजनक बताया। रोहित ने कहा कि यह वैसा नहीं था जैसा हमने सोचा था। न्यूजीलैंड को श्रेय देना होगा। उन्होंने हमसे बेहतर खेला। हम कुछ खास मौकों का फायदा उठाने में सफल नहीं हो सके। हम उनके द्वारा पेश किए गए चुनौतियों का जवाब देने में विफल रहे।

खुद कबूल की ये बड़ी गलती

रोहित शर्मा ने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि हमने बोर्ड पर रन बनाने के लिए अच्छी बल्लेबाजी की। आपको जीतने के लिए 20 विकेट लेने होंगे, हां, लेकिन बल्लेबाजों को बोर्ड पर रन बनाने होंगे। उन्हें 250 के करीब पर रोकना एक शानदार वापसी थी, लेकिन हम जानते थे कि यह चुनौतीपूर्ण होने वाला था। जब उन्होंने शुरुआत की, तो उनका स्कोर 200/3 था और हमारे लिए वापसी करना और उन्हें 259 पर आउट करना एक शानदार प्रयास था।

यह ऐसी पिच नहीं थी जहां बहुत कुछ हो रहा था। हमने बस अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। अगर हम पहली पारी में थोड़ा और करीब होते तो चीजें थोड़ी अलग होतीं। हम वानखेड़े में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं और उस टेस्ट को जीतने की कोशिश करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+