IND vs NZ: क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर, बारिश की भेंट चढ़ा भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी-20 मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मुकाबला बारिश के कारण नहीं खेला जा सका। शुक्रवार को वेलिंग्टन में लगातार हो रही बारिश की वजह से मुकाबले को रद्द कर दिया गया है।
India vs New Zealand, 1st T20I Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मुकाबला बारिश के कारण नहीं खेला जा सका। शुक्रवार को वेलिंग्टन में लगातार हो रही बारिश की वजह से मुकाबले को रद्द कर दिया गया है। इस मुकाबले का टॉस तक नहीं हो पाया और बिना टॉस के ही मैच को रद्द करने की घोषणा कर दी गई। तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच अब रविवार 20 नवंबर को खेला जाना है।

बारिश के कारण नहीं हो सका मुकाबला
वेलिंग्टन के स्काई स्टेडियम में पिच को लंबे समय तक कवर्स से छिपाकर रखा गया। इस दौरान कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही। स्टेडिमय में मौजूद क्रिकेट फैंस को छोटा ही सही लेकिन मैच होने की उम्मीद थी। लेकिन अंपायर ने दो बार मैदान का जायजा लिया और अंत में बारिश के कारण मैच को रद्द करने का फैसला सुनाया गया। मैच नहीं होने से क्रिकेट फैंस बेहद निराश नजर आए।
खिलाड़ियों ने खेला फुटबॉल मैच
बारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने साथ में इंडोर फुटबॉल वॉलीबाल खेला। बीसीसीआई ने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। इस वीडियो में दोनों देशों के खिलाड़ी काफी देर तक फुटबॉल का मजा लेते दिखाई दिए। शुभमन गिल,दीपक हुडा, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल के अलावा कई न्यूजीलैंड के क्रिकेटरों ने फुटबॉल मैच में हिस्सा लिया।
अब नजरें दूसरे टी-20 मुकाबले पर
वेलिंग्टन के स्काई स्टेडियम में गौरव कपूर, जहीर खान, रवि शास्त्री और मुरली कार्तिक ने मैच को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल जैसे सीनियर खिलाडि़यों की गैर-मौजूदगी में लगातार टीम के युवा खिलाड़ियों पर बात की जा रही है। इस दौरान टीम में फिनिशर की भूमिका कौन निभाएगा. यह सवाल सभी को परेशान कर रहा है। टीम के पास अधिकतर खिलाड़ी टॉप ऑर्डर में खेलने वाले मौजूद हैं। हालांकि, अब सभी की नजरें रविवार को होने वाले दूसरे टी-20 मैच पर होगी।
-
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट, क्या है IMD का ताजा अपडेट? -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कई राज्यों में बदलेगा मौसम, यूपी-बिहार समेत 9 राज्यों में रेन अलर्ट -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता?












Click it and Unblock the Notifications