IND vs NZ: हार्दिक पंड्या ने खोला धोनी का सबसे बड़ा राज, कहा- माही भाई को मैंने निचोड़ लिया है...

India vs New Zealand, 1st T20I: भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला आज यानी शुक्रवार को रांची में खेला जाएगा।

Hardik Pandya

India vs New Zealand, 1st T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे के बाद अब टी-20 में टक्कर देखने को मिलने वाली है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज शुक्रवार 27 जनवरी से होना है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारतीय टीम की कोशिश सीरीज का आगाज जीत के साथ करने की होगी। भारत ने इससे पहले श्रीलंका को अपने घर पर पटखनी देने का काम किया था।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंड्या ने कही बड़ी बात

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंड्या ने कही बड़ी बात

न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 जनवरी से खेली जाने वाली टी-20 सीरीज से पहले भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई अहम सवालों के जवाब दिए हैं। इस दौरान उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर भी अपने विचार पेश किए। धोनी ने मैच से टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मुलाकात की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

माही भाई का घर है रांची

माही भाई का घर है रांची

पंड्या माही से मिलने उनके फॉर्म हाउस गए थे, जिस पर रिपोर्टर ने उनसे सवाल किया था। धोनी से मिलने वाली क्रिकेट टिप्स के सवाल पर पंड्या ने कहा कि रांची माही भाई का घर है। अब जब उनसे मिलता हूं तो कोशिश रहती है कि क्रिकेट की बात कम ही हो। हम पर्सनल बातें ज्यादा शेयर करते हैं। माही भाई से मैंने बहुत कुछ सीख लिया है। जब वह टीम में थे तब ही मैंने उन्हें काफी हद तक निचोड़ लिया था।

पंड्या ने कई सवालों के दिए जवाब

पंड्या ने कई सवालों के दिए जवाब

अपनी बात को आगे जारी रखते हुए पंड्या ने बताया कि जब भी हम मिलते हैं तो खेल की जगह जिंदगी के बारे में ज्यादा बात करते हैं। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। जिसे मैं अपने खेल पर अमल करने की कोशिश करता हूं। झारखंड के रांची शहर को धोनी का गढ़ माना जाता है। पंड्या की कप्तानी में भारत की कोशिश न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन करने की होगी। इस सीरीज के लिए पृथ्वी शॉ को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। लेकिन पंड्या ने ईशारा किया कि पहले मैच में शॉ को मौका नहीं मिल सकता है उन्होंने साफ कहा कि पृथ्वी को अपने मौके के लिए इंतजार करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+