IND vs NZ: पहले वनडे के लिए जानें भारत की संभावित प्लेइंग 11, ऐसे देखें लाइव मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज होनी है। पहला वनडे मुकाबला 18 जनवरी को हैदराबाद में खेला जाएगा।

IND vs NZ

India vs New Zealand 1st ODI (भारत बनाम न्यूजीलैंड): श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज समाप्त होने के बाद अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ भिड़ने को तैयार है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 18 जनवरी को हैदराबाद में खेला जाएगा। कीवी टीम हाल ही में पाकिस्तान में वनडे सीरीज जीतकर आई है। भारतीय टीम ने श्रीलंका को क्लीन स्वीप किया है। दोनों ही टीमों का प्रयास रहेगा कि इस मैच में जीत दर्ज करते हुए जीत के साथ सीरीज में खाता खोल बढ़त के साथ आगे जाया जाए। हालांकि इसके लिए कड़ी मेहनत और योजनाओं का होना काफी अहम होगा।

शुभमन गिल करेंगे ओपन

शुभमन गिल करेंगे ओपन

भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल ही ओपन करेंगे। गिल ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले में शतक जमाया था। इसका मतलब यह हो जाता है कि ईशान किशन मध्यक्रम में खेलेंगे। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है। उन्होंने कहा है कि ईशान किशन को सीरीज में मध्यक्रम में ही खिलाया जाएगा। गौरतलब है कि ईशान किशन ने बांग्लादेश में दोहरा शतक जमाया था। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ उनको खेलने का मौका नहीं मिला था।

रजत पाटीदार को नहीं मिलेगी जगह

रजत पाटीदार को नहीं मिलेगी जगह

श्रेयस अय्यर पीठ की चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने इसके बारे में जानकारी दी थी। उनके स्थान पर टीम इंडिया में रजत पाटीदार को शामिल किया गया है। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में पाटीदार का खेल शानदार रहा है। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ उनको जगह नहीं मिलेगी। टीम इंडिया में सूर्यकुमार यादव भी होंगे, ऐसे में उनके लिए अंतिम एकादश में जगह हासिल करना मुश्किल काम है।

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच

भारतीय समय के अनुसार भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा। इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा डिजनी+हॉटस्टार एप्लिकेशन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स इसे वहां देख सकते हैं। एप पर अलग-अलग भाषाओं में मुकाबले का लुत्फ़ उठाया जा सकता है। डीडी स्पोर्ट्स पर भी इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में ये खिलाड़ी हो सकते हैं

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में ये खिलाड़ी हो सकते हैं

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, उमरान मलिक/शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल / कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डैरिल मिचेल, टॉम लैथम (कप्तान, विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर, लॉकी फर्ग्यूसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+