DREAM XI: भारत-नेपाल मैच की ये है धांसू ड्रीम 11, इन खिलाड़ियों को चुनकर करोड़पति बनने का मौका
IND-W vs NEP-W Dream XI: महिलाओं के एशिया कप में भारतीय टीम ने अब तक पूरी तरह से डोमिनेट किया है। टीम इंडिया ने डिफेंडिंग चैम्पियन की तरह खेल दिखाया है। भारत ने पाकिस्तान और यूएई के खिलाफ अपने ओपनिंग मैचों में जीत दर्ज करते हुए लगभग सेमीफाइनल में जगह बना ली।
भारतीय टीम का तीसरा मुकाबला अब नेपाल से है। लीग चरण में भारत का यह अंतिम मुकाबला है, जो मंगलवार को खेला जाएगा। दाम्बुला में होने वाले इस मैच में नेपाल की साँसें अटकने वाली हैं। नेपाल के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है। हारते ही नेपाल बाहर है।

हालांकि भारतीय टीम को हरा पाना नेपाल के लिए एक बड़ा टास्क होने वाला है। यूएई क हराकर नेपाल ने एशिया कप के इतिहास में अपनी पहली जीत दर्ज की थी। भारतीय समय के मुताबिक़ यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू हो जाएगा, टॉस का समय 6 बजकर 30 मिनट है। भारत और नेपाल की महिला टीमों के बीच यह पहला मुकाबला है।
भारत vs नेपाल ड्रीम 11 (IND vs NEP Women Dream XI)
विकेटकीपर- ऋचा घोष
बल्लेबाज- हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा
ऑल राउंडर- दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, रुबीना छेत्री, इंदु बर्मा
गेंदबाज- राधा यादव, रेणुका सिंह
कप्तान- दीप्ति शर्मा
उपकप्तान- स्मृति मंधाना
अगर मैच प्रिडिक्शन की बात की जाए, तो नेपाल और भारत की टीमों में काफी फर्क है। भारतीय टीम काफी मजबूत है। नेपाल की टीम के पास उतना अनुभव नहीं है लेकिन क्रिकेट में सटीक भविष्यवाणी नहीं हो सकती। हालांकि इस मुकाबले में भारतीय टीम की जीत के आसार काफी ज्यादा हैं।
भारतीय टीम का प्रयास यही रहेगा कि लीग चरण में सभी मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया जाए। भारतीय टीम दो टीमों को हराने के बाद नेपाल को हल्के में नहीं लेगी। तीन मैचों में जीत दर्ज कर अंतिम राउंड की तरफ जाने से एक मनोवैज्ञानिक बढ़त रहती है। टीम इंडिया मजबूती के साथ मैदान पर उतरेगी।












Click it and Unblock the Notifications